मुहम्मद बहमनी शाह द्वितीय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

मुहम्मद शाह द्वितीय बहमनी वंश का पाँचवाँ सुल्तान था, जिसने 1378 से 1397 ई0 तक राज्य किया। मुहम्मद शाह शान्तिप्रिय और विद्या-प्रेमी था और उसने अन्य राज्यों से कोई युद्ध नहीं किया। उसने कई मस्जिदें बनवायीं और अनाथों के लिए निःशुल्क विद्यालयों की स्थापना की। वह विद्वानों का आश्रयदाता था। बहमनी शासकों से भिन्न उसकी मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई।