युमथांग घाटी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
युमथांग घाटी, सिक्किम

युमथांग घाटी सिक्किम के उत्तर सिक्किम ज़िले में स्थित है। यह घाटी हिमालय पर्वतों से घिरी हुई है तथा बहुत खूबसूरत है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक से यह 148 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। युमथांग घाटी को "फूलों की घाटी" भी कहा जाता है। यहाँ लाल, नारंगी, बैगनी, पीले और सफेद रंग के फूल देखने को मिल जाते हैं। भारी बर्फबारी के कारण युमथांग घाटी को दिसम्बर से मार्च के बीच में बंद कर दिया जाता है।

  • प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध इस स्थान पर वसंत ऋतु के दौरान खिले गुलाब व बुरुंश जैसे सुंदर जंगली रंगीन फूल बहुत सारे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा, इस खूबसूरत स्थल के चारों ओर अन्य विभिन्न आकर्षक स्थल भी हैं।[1]
  • युमथांग घाटी उत्तरी सिक्किम ज़िले में समुद्र तल से 3,575 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
  • यह घाटी सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 148 कि.मी. की दूरी पर है।
  • युमथांग एवं इसके निकटवर्ती पर्यटन स्थल 'शिंगबा रोडोडेंड्रन (बुरांश) अभयारण्य' में बुरांश फूलों की 24 किस्में हैं। अप्रैल से मई के अंत तक यह अभ्यारण फूलों से लदा रहता है।
  • घाटी के दाहिनी ओर स्थित गर्म पानी का झरना एक और पर्यटक आकर्षण है। यह स्थान भी हरे-भरे घास के मैदानों, शांत चीड़ वृक्षों एवं चांदी से चमकते देवदार वनों, खूबसूरत झरनों तथा नदियों के साथ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है।
  • युमथांग में साहसिक गतिविधि के रूप में स्कींइग काफी लोकप्रिय है।
  • यहाँ से 6 कि.मी. आगे इसके उत्तर में एक शिव मंदिर है तथा इससे 16 कि.मी. की दूरी पर स्थित युमे-सेमदोंग एक और लोकप्रिय स्थल है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. युमथांग (हिन्दी) nativeplanet। अभिगमन तिथि: 29 अगस्त, 2018।

संबंधित लेख