रंग महल, डलहौजी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:21, 15 नवम्बर 2016 का अवतरण (Text replacement - "खरीद" to "ख़रीद")
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

रंग महल हिमाचल प्रदेश में चंबा ज़िले के डलहौजी शहर में स्थित है। इस महल का निर्माण राजा उमेद सिंह ने सुराना मोहल्ले में करवाया था।

  • यह पूरा महल मुग़ल और ब्रिटिश शैली के स्थापत्य मिश्रण से बना हुआ है।
  • महल का मुख्‍य आकर्षण 18वीं सदी के पंजाब पहाड़ी शैली के भित्तिचित्र हैं, जो भगवान कृष्ण के जीवन के कई पहलुओं पर प्रकाश डालते हैं।[1]
  • पहले रंग महल में एक संग्रहालय भी था, जिसमें रखे सामान और दुर्लभ वस्तुएँ बाद में हटाकर दिल्ली के 'राष्‍ट्रीय संग्रहालय' में रख दिए गए थे।
  • इस महल में आकर पर्यटक अंदर स्थित दुकानों से हस्त निर्मित सामान, जैसे- रूमाल, वुड लुम-मेड शॉल और चप्‍पलें आदि ख़रीद सकते हैं।
  • यहाँ आने वाले पर्यटक सुबह 10 से 01 बजे तक और शाम के 02 से 05 बजे तक भ्रमण कर सकते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. रंग महल, डलहौजी (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 02 जनवरी, 2015।

संबंधित लेख