राम और श्याम (1967 फ़िल्म)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:52, 17 सितम्बर 2013 का अवतरण (''''राम और श्याम''' (अंग्रेज़ी: Ram And Shyam) अपने समय के दिग्गज ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

राम और श्याम (अंग्रेज़ी: Ram And Shyam) अपने समय के दिग्गज और ख्याति प्राप्त अभिनेता दिलीप कुमार की सुपरहिट फ़िल्मों में से एक है। इस फिल्म में दिलीप कुमार ने दोहरी भूमिका (डबल रोल) निभाई थी। कई फ़िल्मों में संजीदा रोल करने के बाद फ़िल्म 'राम और श्याम' में दिलीप कुमार ने कॉमेडी में भी अपने जौहर दिखाए थे।

  • वर्ष 1967 में बनी इस फ़िल्म का निर्देशन तपि चाणक्या ने किया था।
  • यह फ़िल्म जुड़वाँ भाइयों की कहानी है। फ़िल्म की दो हीरोइनें थीं- वहीदा रहमान और मुमताज़। 
  • फ़िल्म 'राम और श्याम' में खलनायक की भूमिका महान अभिनेता प्राण ने निभाई थी। फ़िल्म का वह दृश्य, जिसमें प्राण के हाथों में थमा चाबुक फ़िल्म के नायक दिलीप कुमार की पीठ पर पड़ता था, तो आह दर्शकों के दिल से निकलती थी।

कलाकार

फ़िल्म 'राम और श्याम' के मुख्य कलाकारों के नाम निम्नलिखित हैं-

गीत

  1. आज सखी री पिया मोरे घर - लता मंगेशकर
  2. आज की रात मेरे - मोहम्मद रफ़ी
  3. मैंने कब तुझसे कहा था - लता मंगेशकर
  4. ओ बालम तेरे प्यार की - मोहम्मद रफ़ी, आशा भोंसले
  5. धीरे-धीरे बोल कोई सुन लेगा - आशा भोंसले, महेन्द्र कपूर
  6. आई है बहार - मोहम्मद रफ़ी
  7. मैं हूँ साकी तू है शराबी - लता मंगेशकर, मोहम्मद रफ़ी


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख