रावला नृत्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:59, 3 मई 2014 का अवतरण (''''रावला नृत्य''' बुन्देलखण्ड का प्रसिद्ध लोक नृत्य...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

रावला नृत्य बुन्देलखण्ड का प्रसिद्ध लोक नृत्य है। यह नृत्य बुन्देलखण्ड में धोबी, चमार, बसोर, मेहतर, काछी, ढीमर, अहीर, गड़रिया तथा कोरियों के यहाँ नाचा जाता है।[1]

  • यह नृत्य व्यावसायिक नृत्य है, जो शादी-विवाह आदि के शुभ अवसर पर विशेष रूप से नाचा जाता है।
  • रावला नृत्य में एक पुरुष स्त्री का भेष धारण करता है और दूसरा पुरुष विदूषक बनता है।
  • इस नृत्य के प्रमुख वाद्य यंत्र हारमोनियम, सारंगी, मृदंग, झींका, कसावरी और रमतूला हैं।
  • एक ओर राई नृत्य जहाँ नारी भावना परक ’बेड़नी नृत्य’ है, वहाँ दूसरी ओर ’रावला’ उसी का पौरुष रूप है।
  • रावला नृत्य की उत्पत्ति राई नृत्य से हुई है।
  • इस नृत्य में नृत्य के साथ स्वांग भी भरे जाते हैं। निम्नलिखित गीत में निर्गुण विचारों को व्यक्त किया गया है-

"गुरु पइयाँ लागो ज्ञान लाअम दइयो।
ईं घर भीतर नित अंधियारो, ज्ञान को दियल जराय दइयो।
विष की लहर उठत घर भीतर, इमरत बूँद चखाय दइयो।
धरमदास की अरज गुसांई, अब की लाज रखाय दइयो।
गुरु पइयाँ ...........।"


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. आदिवासियों के लोक नृत्य (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 03 मई, 2014।

संबंधित लेख