लीला नाग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

लीला नाग का जन्म ढाका के प्रतिष्ठित परिवार में 1912 ई. में हुआ था। लीला नाग (बाद में लीला राय) का भारत की महिला क्रांतिकारियों में विशिष्ट स्थान है।

  • दुर्भाग्य से उन्हें अपने योगदान के अनुरूप ख्याति नहीं मिल पाई। उन्होंने ढाका और कलकत्ता में उच्च शिक्षा प्राप्त की।
  • ढाका में शिक्षा प्राप्त करते हुए वे 'मुक्ति संघ' के सम्पर्क में आई एवं लड़कियों को शिक्षित करने के लिए 'दीपाली संघ' नामक एक संगठन बनाया।
  • इस संगठन की उन्होंने 'दीपाली स्कूल', 'नारी शिक्षा मन्दिर', 'शिक्षा भवन' एवं 'शिक्षा निकेतन' आदि नाम से कई शाखाएँ खोलीं। बाद में अंग्रेज़ों की गुप्तचर रिपोर्ट के अनुसार ऊपर से सीधी- सादी दिखने वाली इन संस्थाओं में लड़कियों को क्रांति की शिक्षा और प्रशिक्षण दिया जाता था।
  • प्रथम महिला शहीद प्रीतिलता वड्डेदार को इन्हीं संस्थाओं में दीक्षा मिली थी।
  • पुलिस की निगाहों से बचकर लीला 'मुक्ति संघ' और बाद में 'श्री संघ' के माध्यम से अपनी गुप्त गतिविधियों का संचालन करती रहीं।
  • ढाका के पुलिस महानिरीक्षण लोमैन की रहस्यमय हत्या के पीछे लीला व उसके पति अनिल राय की ही गुप्त योजना थी।
  • अंतत: एक दिन दोनों पति-पत्नी गिरफ्तार कर लिए गए।
  • 1937 ई. में जेल से रिहा होने के बाद लीला 'राष्ट्रवादी आन्दोलन' में शामिल हो गई।
  • जब नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कांग्रेस से निष्कासित किए गए तब लीला नाग ने उनका बराबर साथ दिया और मरते दम तक उनके साथ रहीं।
  • उन्होंने राष्ट्रवादी पत्रिका 'जयश्री' भी निकाली थी।
  • 1940 ई. में अल्पायु में ही उनका देहांत हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख