एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

विक्रमपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

विक्रमपुर पूर्व बंगाल, पाकिस्तान का एक ऐतिहासिक स्थान था। यह मध्य काल में बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र हुआ करता था।[1]

  • मध्य काल के समय यहाँ के बौद्ध विहारों तथा विद्यालयों की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई थी।
  • 11वीं शती ई. के राजा भोजवर्मदेव का एक महत्वपूर्ण ताप्रपट्ट लेख मिला है, जो विक्रमपुर से प्रचलित किया गया था। उस समय यहाँ भोजवर्मदेव का शिविर था।
  • प्राप्त अभिलेख से तत्कालीन शासन व्यवस्था के विषय में पर्याप्त जानकारी प्राप्त होती है। निम्न अधिकारियों का उल्लेख इस अभिलेख में है-

राजामात्य, पुरोहित, पीठिकावित्त, महाधर्माध्यक्ष, महासंधिविग्रहक, अंतरंगवृहदुपरिक, महाक्षिपटलिक, महाप्रतिहार, महाभोगिक, महाव्यूहपति, महापीलुपति[2], महागणस्थ, दोस्साधिक, चैरोद्धरणिक, गुल्मिक, दंडपाशिक, दंडनायक, विषयपति, आदि


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 850 |
  2. =हस्तिसेनाध्यक्ष

संबंधित लेख