व्यास गुफ़ा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.

व्यास गुफ़ा गढ़वाल, उत्तराखण्ड में स्थित है। बदरीनाथ से वसुधरा जाने वाले मार्ग पर पहाड़ में इस नाम की गुफ़ा है।

  • कहा जाता है कि महर्षि व्यास ने इसी गुफ़ा में प्रसिद्ध महाकाव्य 'महाभारत' तथा पुराणों की रचना की थी।
  • इस गुफ़ा के निकट ही प्रसिद्ध 'गणेश गुफ़ा' भी है, जिसका संबंध भगवान गणेश से है, जिन्होंने व्यासजी के महाभारत के लेखक का कार्य किया था।
  • बादरायण व्यास का बदरीनाथ से संबंध प्रसिद्ध ही है।[1]
  • व्यास गुफ़ा बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। गुफ़ा में वेद व्यास की प्रतिमा है।
  • यह प्रसिद्ध गुफ़ा सरस्वती नदी के तट पर स्थित है। इसके समीप अलकनंदा और सरस्वती नदी का संगम है। यह स्थान 'केशव प्रयाग' कहलाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 884 |

संबंधित लेख