सम्भल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रेणु (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:04, 6 सितम्बर 2012 का अवतरण
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

सम्भल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ज़िले में स्थित एक प्राचीन तीर्थ स्थल है।

  • टॉलमी द्वारा उल्लिखित संबकल को संभल से समीकृत किया जाता है।
  • यहाँ ऐसी पौराणिक मान्यता है कि कलियुग में कल्कि अवतार शंबल नामक ग्राम में होगा।
  • लोक मान्यता में सम्भल को ही शंबल माना जाता है।
  • मध्यकाल में सम्भल का सामरिक महत्त्व बढ़ गया, क्योंकि यह आगरादिल्ली के निकट है।
  • सम्भल की जागीर बाबर के आक्रमण के समय अफ़गान सरदारों के हाथ में थी।
  • बाबर ने हुमायूँ को संभल की जागीर दी लेकिन वहाँ वह बीमार हो गया, अतः आगरा लाया गया।
  • इस प्रकार बाबर के बाद हुमायूँ ने साम्राज्य को भाइयों में बाँट दिया और सम्भल अस्करी को मिला।
  • शेरशाह सूरी ने हुमायूँ सूरी को खदेड़ दिया और अपने दामाद मुबारिज़ ख़ाँ को सम्भल की जागीर दी।
  • अब्बास ख़ाँ शेरवानी के अनुसार बाबर के सेनापतियों ने यहाँ कई मन्दिरों को तोड़ा था और जैन मूर्तियों का खण्डन किया था।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख