"17 जनवरी" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 48: पंक्ति 48:
  
 
==17 जनवरी को हुए निधन==
 
==17 जनवरी को हुए निधन==
 +
* [[2020]] - [[बापू नादकर्णी]] - पूर्व भारतीय [[क्रिकेट]] खिलाड़ी थे।
 
* [[2010]]- [[भारत]] के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ [[ज्योति बसु]] का निधन।
 
* [[2010]]- [[भारत]] के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ [[ज्योति बसु]] का निधन।
 
*  [[2014]] - [[सुचित्रा सेन]], प्रसिद्ध फ़िल्म [[अभिनेत्री]]
 
*  [[2014]] - [[सुचित्रा सेन]], प्रसिद्ध फ़िल्म [[अभिनेत्री]]

06:07, 4 अप्रैल 2020 का अवतरण


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 17 जनवरी वर्ष का 17 वाँ दिन है। साल में अभी और 348 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 349 दिन)

17 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1595 - फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1601 - मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
    • फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ।
  • 1757 - जर्मनी ने प्रूशिया के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1852 - ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • 1863 - अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध।
  • 1895 - फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।
  • 1913 - रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 1941 - सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।
  • 1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन।
  • 1946 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।
  • 1948 - नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।
  • 1961 - जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।
  • 1976 - यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।
  • 1979 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1980 - नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।
  • 1985 - भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
  • 1987 - टाटा फुटबॉल अकादमी खुला।
  • 1989 - कर्नल जेके बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
  • 1995 - जापान में 7.2 तीव्रता के भूकंप में 5,372 लोगों की मौत।
  • 2002 - अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया।
  • 2007 - आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
  • 2008-
    • केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की।
    • मेडागास्कर में हिन्द महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।
  • 2009- भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2010- भारत के उच्चतम न्यायालय ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि क़ानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की ज़रूरत नहीं है। उसकी दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुँचायी हो।
  • 2013 - इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोग मारे गये।

17 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

17 जनवरी को हुए निधन

17 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख