अजोर्स

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:29, 25 अक्टूबर 2017 का अवतरण (Text replacement - "khoj.bharatdiscovery.org" to "bharatkhoj.org")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अजोर्स उत्तरी अटलांटिक महासागर में लिस्बन से 750 मील की दूरी पर पश्चिम में स्थित टापुओं का एक समुदाय है। इसका क्षेत्रफल संपूर्ण द्वीप समूह का 890 वर्ग मील है।[1]

  • यहाँ की अधिकांश जनता पुर्तग़ाली है। राजकीय भाषा भी पुर्तग़ाली ही है।
  • सम्पूर्ण अजोर्स द्वीप समूह तीन जनपदों में बँटा हुआ है। इनकी राजधानियाँ द्वीप समूह के तीन प्रसिद्ध बंदरगाह हैं। इनके नाम हैं- पांटा देलगादा होर्टा तथा अंग्राडो हिरोइसमी।
  • शीतोष्ण जलवायु तथा उपजाऊ भूमि होने के कारण यहाँ गेहूँ, मक्का, गन्ना, आलू पर्याप्त मात्रा में पैदा होते हैं।
  • अजोर्स में मांस, दूध, पनीर तथा अंडा आदि का उत्पादन होता है साथ ही शराब भी तैयार की जाती है।
  • यहाँ कपड़े बनाने की मिलें तथा अन्य छोटे-मोटे बहुत-से उद्योग धंधे भी होते हैं।
  • इन टापुओं पर 1432 ई. में पुर्तग़ाल वालों का अधिकार हुआ था; किंतु कुछ टापुओं पर अब अमरीकन लोगों का भी अधिकार है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अजोर्स (हिन्दी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 12 अगस्त, 2014।

संबंधित लेख