एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

अत-तीन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आरिफ़ बेग (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:16, 20 दिसम्बर 2014 का अवतरण (''''अत-तीन''' इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रंथ क़ुरआन का 95व...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अत-तीन इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रंथ क़ुरआन का 95वाँ सूरा (अध्याय) है जिसमें 8 आयतें होती हैं।
95:1- इन्जीर और ज़ैतून की क़सम।
95:2- और तूर सीनीन की।
95:3- और उस अमन वाले शहर (मक्का) की।
95:4- कि हमने इन्सान बहुत अच्छे कैड़े का पैदा किया।
95:5- फिर हमने उसे (बूढ़ा करके रफ्ता रफ्ता) पस्त से पस्त हालत की तरफ फेर दिया।
95:6- मगर जो लोग ईमान लाए और अच्छे (अच्छे) काम करते रहे उनके लिए तो बे इन्तेहा अज्र व सवाब है।
95:7- तो (ऐ रसूल) इन दलीलों के बाद तुमको (रोज़े) जज़ा के बारे में कौन झुठला सकता है।
95:8- क्या ख़ुदा सबसे बड़ा हाकिम नहीं है (हाँ ज़रूर है)।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख