आंतिगुआ द्वीप

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यशी चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:31, 9 जून 2018 का अवतरण (''''आंतिगुआ द्वीप''' पश्चिमी द्वीपपुंज का एक द्वीप है,...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आंतिगुआ द्वीप पश्चिमी द्वीपपुंज का एक द्वीप है, जो बारबुडा तथा रिडोंडा सहित लीवार्ड द्वीपसमूह (ब्रिटिश) का एक प्रांत है। स्थिति 17° 6' उ.दे. 61° 45' पू.दे. क्षेत्रफल 108.75 वर्ग मील; जनसंख्या 61,664 (सन्‌ 1963 ई.)। इस द्वीप का पता सन्‌ 1643 ई. में कोलंबस ने पाया था। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा 45 है, परंतु अधिकांश समय तक प्राय: सूखा पड़ता है। सन 1940 ई. में सुयक्त राज्य, अमरीका ने ब्रिटेन से यहाँ पर नौसेना एवं वायुसेना क एक अड्डा बनाने का अधिकार 99 वर्ष के लिए प्राप्त किया। सेंट जॉन (1963 में जनसंख्या 13,000) इसकी राजधानी है। इसका मुख्य निर्यात चीनी, छोआ, अनानास तथा रुई है, जिसमें चीनी का अनुपात 90 प्रतिशत है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 327 |

संबंधित लेख