आंबुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यशी चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:37, 9 जून 2018 का अवतरण (''''आंबुर''' मद्रास प्रांत के अंतर्गत उत्तरी अर्काट जि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आंबुर मद्रास प्रांत के अंतर्गत उत्तरी अर्काट जिले में बेलोर तालुके में एक नगर तथा दक्षिण रेलवे का एक स्टेशन है। यह पलार नदी के दक्षिणी किनारे पर वेलोर से 30 मील तथा मद्रास से 112 मील दूर स्थित है (स्थिति : 12° 48' उ.अ. तथा 78° 43' पू.दे.)। पहले यह नील के व्यापार का केंद्र था; अब यहाँ से तेल, घी तथा अन्य खाद्य वस्तुएँ भेजी जाती हैं। यहाँ की मुख्य व्यापारी जाति 'लबाई' है।

बहुत ऊँचा आँबुर मीनार ऐतिहासिक दृष्टि से प्रसिद्ध है। भूतकाल में यहाँ बहुत सी भयंकर लड़ाइयाँ लड़ी गई थीं। यहाँ उद्योग, व्यापार तथा नौकरियों में लगभग बराबर संख्या में लोग लगे हुए हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 332 |

संबंधित लेख