उपलेता

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यशी चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:26, 7 जुलाई 2018 का अवतरण (''''उपलेता''' गुजरात राज्य के मध्य सौराष्ट्र जिले में उ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

उपलेता गुजरात राज्य के मध्य सौराष्ट्र जिले में उपलेता सब डिवीजन का प्रमुख नगर है (पहले गोंडल राज्य के गोंडल इलाके का नगर था)। (स्थिति : 21° 44 उत्तरी अक्षांश. एवं 70° 20' पूर्वी देशांतर) यह जूनागढ़ से 19 मील उत्तर पचिम एवं धोराजी नगर से 10 मील दूर, भादर नदी की सहायक मोज नदी के पश्चिमी तट पर, अत्यंत सुरम्य स्थान पर स्थित है। यहाँ निवासियों में मेहमान जाति एवं बनिए मुख्य हैं जिनका धंधा साधारणत: व्यापार है। अत: यह नगर गुजरात के संपत्तिशाली नगरों में गिना जाता है। भावनगर-गोंडल-पोरंबंदर रेलवे का एक स्टेशन भी यहाँ है, अत: व्यापारिक सुविधाएँ यहाँ प्राप्त हैं। यहाँ के निवासियों में लगभग 40 प्रतिशत लोग व्यापार में लगे हैं।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 2 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 121 |