ऐश्वर्या पिस्से

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:40, 14 मार्च 2021 का अवतरण ('thumb|250px|ऐश्वर्या पिस्से '''ऐश्वर्या पिस...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
ऐश्वर्या पिस्से

ऐश्वर्या पिस्से (अंग्रेज़ी: Aishwarya Pissay, जन्म- 14 अगस्त, 1995, बैंगलोर, कर्नाटक) भारतीय सर्किट और ऑफ़-रोड मोटर साइकिल रेसर हैं। वह मोटर स्पोर्ट वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। साल 2019 में उन्होंने इस खिताब को अपने नाम किया था।

  • ऐश्वर्या पिस्से ने 24 दिन में गुजरात से चेरापूंजी तक 8,000 कि.मी. का सफर बाइक से पूरा किया था।
ऐश्वर्या पिस्से
  • फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया ने ऐश्वर्या पिस्से को 2016, 2017 और 2019 में ‘आउटस्टैंडिंग वीमेन इन मोटरस्पोर्ट्स अवार्ड’ से सम्मानित किया।
  • ऐश्वर्या पिस्से 09 साल की उम्र में बाइक चलाना शुरू कर दिया था। 2015 में ट्रेनिंग शुरू की और इसके बाद सिर्फ चार साल में, 2019 में मोटर स्पोर्ट वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • साल 2017 में ऐश्वर्या पिस्से एक चैंपियनशिप के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गई थीं, जिसमें उनकी कॉलरबोन चोटिल हो गई। उनके कॉलरबोन को सात स्क्रू की मदद से स्टील प्लेट लगाकर फिक्स किया गया।
  • एश्वर्या ने दुबई में पहला दौर जीतने के बाद पुर्तग़ाल में तीसरा, स्पेन में पांचवां और हंगरी में चौथा स्थान हासिल किया। इससे वह 65 अंकों के साथ शीर्ष पर रही थीं। पुर्तग़ाल की रिटा विएरा (61) दूसरे और चिली की थामस डि (60) तीसरे स्थान पर रही।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख