कर्तृपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:00, 21 अक्टूबर 2014 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कर्तृपुर का अभिज्ञान हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी से किया गया है। कुछ विद्वानों का मत है कि कर्तृपुर में करतारपुर (ज़िला जालंधर, पंजाब) तथा उत्तराखण्ड का गढ़वाल और कुमायूं का इलाका कत्यूर भी सम्मिलित रहा होगा। यदि यह अभिज्ञान ठीक है तो करतारपुर और कत्यूर को कर्तृपुर का ही बिगड़ा हुआ रूप समझना चाहिए।

गुप्त सम्राट् समुद्रगुप्त की प्रयाग प्रशस्ति में इस स्थान का गुप्त साम्राज्य के (उत्तरा पश्चिमी) प्रत्यंत या सीमा प्रदेश के रूप में उल्लेख है-

:'समतटडावककामरूपनेपाल- कर्तृपुरादि प्रत्यंतनृपतिभि: मालवाअर्जुननायन यौधेयमद्रक आंभीरप्रार्जुनसनकानिककाकखरपरिक....।'


टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख