गुरमुख निहाल सिंह
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:35, 15 मार्च 2020 का अवतरण ('thumb|200px|गुरमुख निहाल सिंह '''गुरमुख नि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
गुरमुख निहाल सिंह (अंग्रेज़ी: Gurmukh Nihal Singh, जन्म- 14 मार्च, 1895, अविभाजित पंजाब) दिल्ली के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के प्रथम राज्यपाल थे। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता थे।
- राजस्थान के प्रथम राज्यपाल रहे सरदार गुरमुख निहाल सिंह ने रियासतों के पुनर्गठन के बाद 1 नवम्बर, 1956 को पदभार संभाला था तथा 15 अप्रॅल, 1962 तक इस पद पर आसीन रहे।
- गुरमुख निहाल सिंह ने लन्दन विश्वविद्यालय से बी.एससी. (अर्थशास्त्र) की उपाधि प्राप्त की थी। 1920 में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक नियुक्त हुए। बाद में कला संकाय के अधिष्ठाता बनाये गये।
- वर्ष 1939 से 1943 तक गुरमुख निहाल सिंह अहमदाबाद स्थित एच.एल.वाणिज्य महाविद्यालय, 1943 से 1949 तक रामजस काॅलेज, दिल्ली तथा जनवरी, 1950 से श्रीराम काॅलेज, दिल्ली के प्राचार्य रहे।
- वर्ष 1952 के प्रथम आम चुनाव में गुरमुख निहाल सिंह दिल्ली विधान सभा के सदस्य तथा 7 मई, 1952 को विधान सभा अध्यक्ष चुने गये।
- वर्ष 1955 में उनको कांग्रेस विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया।
- 13 फ़रवरी, 1955 से 31 अक्टूबर, 1956 को दिल्ली विधान सभा का अस्तित्व समाप्त होने तक गुरमुख निहाल सिंह मुख्यमंत्री पद पर रहे।
- गुरमुख निहाल सिंह अपने शैक्षिक सेवा काल में बनारस, इलाहाबाद, लखनऊ और दिल्ली सहित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों की अनेक महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य तथा अध्यक्ष रहे। आपने राजनीति विज्ञान विषय में अनेक पुस्तकें लिखीं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | तस्वीर | पार्टी | पदभार ग्रहण |