छबीलदास मेहता

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:00, 29 फ़रवरी 2020 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
छबीलदास मेहता

छबीलदास मेहता (अंग्रेज़ी: Chhabildas Mehta, जन्म- 4 नवंबर, 1925; मृत्यु- 29 नवंबर, 2008) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के नौंवे मुख्यमंत्री थे। वह 17 फरवरी, 1994 से 14 मार्च, 1995 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। सन 1974 में नव निर्माण आंदोलन के चलते चिमनभाई पटेल को इस्तीफ़ा देना पड़ा था। इसके बाद वह कांग्रेस से अलग हो गए और ‘किसान मजदूर लोकपक्ष’ नाम से नई पार्टी बनाई।

जन्म

भावनगर जिले में जमीन जहां समुद्र से मिलती है, वहां एक क़स्बा है, महुवा। 4 नवंबर, 1925 को छबीलदास मेहता इसी कस्बे में पैदा हुए। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के समय उनकी उम्र थी मात्र 17 साल। उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई छोड़ी और इस आंदोलन में कूद गए। जेल से निकले और फिर से पढ़ाई शुरू की।

राजनीतिक गतिविधियाँ

1952 में देश आजाद होने के पांच साल बाद पहला चुनाव होने जा रहा था। जयप्रकाश नारायण और जे. बी. कृपलानी ने जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ बगावत करके नई पार्टी बनाई ‘प्रजा सोशलिस्ट पार्टी’। छबीलदास आजादी के आंदोलन के दौरान ही समाजवादियों के प्रभाव में आ चुके थे। उन्होंने इस नई पार्टी से स्वयं को जोड़ लिया। 1956 में बॉम्बे प्रेसीडेंसी से अलग गुजराती भाषा वाले नए राज्य की स्थापना की मांग होने लगी। इसे नाम दिया गया ‘महागुजरात आंदोलन’। छबीलदास मेहता इस आंदोलन का हिस्सा बन गए। 1960 में बॉम्बे प्रेसीडेंसी से अलग नए गुजरात राज्य का गठन हुआ। 1962 में पहले विधानसभा की घोषणा हुई। छबीलदास सोशलिस्ट पार्टी छोड़कर फिर से कांग्रेस की सरपरस्ती में आ गए और महुवा से विधायक बने। मंत्री बनने का पहला मौका आया 1973 में। चिमनभाई पटेल ने उन्हें अपने पहले कार्यकाल के दौरान मंत्रिमंडल में जगह दी और पी.डबल्यू.डी. मंत्रालय सौंपा।

सन 1974 में नव निर्माण आंदोलन के चलते चिमनभाई पटेल को इस्तीफ़ा देना पड़ा। इसके बाद वह कांग्रेस से अलग हो गए और ‘किसान मजदूर लोकपक्ष’ नाम से नई पार्टी बनाई। छबीलदास मेहता कांग्रेस में बने रहे। 1980 के विधानसभा चुनाव में उनका टिकट काट लिया गया। इसके बाद वह कांग्रेस छोड़कर जनता पार्टी में चले गए। वहां चिमनभाई पहले से मौजूद थे। 1985 का विधानसभा चुनाव उन्होंने लड़ा जनता पार्टी की टिकट पर। करीबी मुकाबले में कांग्रेस के वजुभाई जानी से 1187 वोट से चुनाव हार गए। 1990 के विधानसभा चुनाव में जनता दल की टिकट पर फिर से महुवा सीट से नामांकन दाखिल किया और पिछली हार का बदला लेने में कामयाब रहे। इस चुनाव में उन्होंने विजुभाई के 10570 वोट के मुकाबले 40445 वोट हासिल किए। चिमनभाई के साथ करीबी काम आई। नए मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री बनाए गए। जनता दल (गुजरात) के कांग्रेस में विलय के साथ फिर से कांग्रेस में लौट आए।

सन 1995 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई और छबीलदास मेहता को संगठन में किनारे लगाया जाना शुरू हो गया था। 1998 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद तो लगभग अप्रासंगिक हो गए। 2001 में कांग्रेस छोड़कर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। 2002 का चुनाव लड़ा और फिर से हार गए। इसके बाद सियासत से किनारा कर लिया।

मृत्यु

2008 की 29 नवंबर को अहमदाबाद, गुजरात में उन्होंने अंतिम श्वांस ली।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कडियाँ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
Pema-Khandu.jpg
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
Himanta-Biswa-Sarma.jpg
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
Y-S-Jaganmohan-Reddy.jpg
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
Yogi-Adityanath-1.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
Pushkar-Singh-Dhami.jpg
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
Naveen-Patnaik.jpg
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
Siddaramaiah.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
Pinarayi Vijayan.jpg
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
Bhupendra-Patel.jpg
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
Pramod-Sawant.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
Vishnu-Deo-Sai.jpg
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
Hemant-Soren.JPG
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
M-K-Stalin.jpg
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
Manik-Saha.jpeg
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
Revanth-Reddy.jpg
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
KEJRIWAL.jpg
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
Neiphiu-Rio.jpg
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
Bhagwant-Mann.jpg
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
Mamata Banerjee.jpg
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
N-Rangasamy.jpg
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
Nitish-Kumar-1.jpg
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
N.Biren-Singh-1.jpg
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
Mohan-Yadav.jpg
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
Eknath-Shinde.jpg
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
Lalduhoma.jpg
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
Conrad-Sangma-1.jpg
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
Bhajan-Lal-Sharma.jpg
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
Prem-Singh-Tamang.jpg
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
Nayab-Singh-Saini.jpg
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
Sukhvinder-Singh-Sukhu.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022