जगदीप धनखड़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
जगदीप धनखड़
जगदीप धनखड़
पूरा नाम जगदीप धनखड़
जन्म 18 मई, 1951
जन्म भूमि ग्राम किठाना, झुंझुनू, राजस्थान
अभिभावक माता- केसरी देवी

पिता- चौधरी गोकल चंद

पति/पत्नी सुदेश धनखड़
संतान पुत्री- कामना धनखड़
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी जनता दल (1988-1991)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (1991-2003)
भारतीय जनता पार्टी (2003-2022)

पद 14वें उपराष्ट्रपति, भारत- 11 अगस्त, 2022 से पदस्थ

राज्यपाल, पश्चिम बंगाल- 30 जुलाई, 2019 से पदस्थ
केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार- 1989 - 1991

शिक्षा विधि स्नातक
विद्यालय महाराजा कॉलेज, जयपुर (राजस्थान विश्वविद्यालय)
संबंधित लेख राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति
चुनाव क्षेत्र झुंझुनू
पूर्वाधिकारी वेंकैया नायडू
अन्य जानकारी झुंझुनूं से जगदीप धनखड़ 1989 से 1991 तक जनता दल से सांसद रहे हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
अद्यतन‎

जगदीप धनखड़ (अंग्रेज़ी: Jagdeep Dhankhar, जन्म- 18 मई, 1951, झुंझुनू, राजस्थान) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। उन्हें भारत का 14वाँ उपराष्ट्रपति चुना गया है। वह पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 10 अगस्त, 2022 को समाप्त हो रहा है। जगदीप धनखड़ 11 अगस्त, 2022 को पद की शपथ ग्रहण करेंगे। वह बीजेपी की ओर से उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाले पहले ऐसे नेता भी बन गए हैं, जिसने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत संघ से नहीं की थी। जगदीप धनखड़ 30 जुलाई, 2019 से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। वह राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। वे झुंझुनू से लोकसभा सांसद रह चुके हैं।

परिचय

जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई, 1951 को किठाना गांव, ज़िला झुंझुनू, राजस्थान में हुआ था। वह एक जाट परिवार से ताल्लुक रखते है। उनके पिता का नाम चौधरी गोकल चंद एवं माता का नाम केसरी देवी था। जगदीप धनखड़ की पत्नी का नाम सुदेश धनखड़ है। बड़े भाई का नाम कुलदीप धनखड़ है जिनकी पत्नी सुचेता हैं। जगदीप धनखड़ के परिवार में चार भाई बहन है। उनके छोटे भाई का नाम रणदीप धनखड़ है, जिनकी पत्नी सरोज हैं। उनकी एक बहन भी है, जिसका नाम इंद्रा है।

शिक्षा

जगदीप धनखड़ की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा सरकारी प्राथमिक विद्यालय, किठाना गांव में हुई और उसके बाद कक्षा 6 में उन्होंने 4-5 किलोमीटर की दूरी पर सरकारी मिडिल स्कूल, घरधाना में प्रवेश लिया। स्कूल दूर होने के कारन वह गाँव के अन्य छात्रों के साथ स्कूल तक पैदल यात्रा करते थे। साल 1962 में उन्होंने सैनिक स्कूल से भी अपनी शिक्षा प्राप्त की। उनके बड़े भाई कुलदीप धनखड़ ने भी अपनी पढाई पूरी करने के लिए उसी स्कूल में दाखिला लिया था। अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रतिष्ठित महाराजा कॉलेज, जयपुर में तीन साल के बीएससी (ऑनर्स) भौतिकी की पढ़ाई करने के लिए प्रवेश लिया और वहां से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। फिर राजस्थान विश्वविद्यालय में एलएलबी की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया और वर्ष 1978-1979 में एलएलबी की डिग्री हासिल की।[1]

राजनीतिक यात्रा

उपराष्ट्रपति का पद

उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने बेहतरीन जीत दर्ज की। उन्होंने 528 वोटों के साथ जीत हासिल की। इसके साथ ही विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले। उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 725 वोट डाले गए थे। इनमें 710 वोट वैध पाए गए जबकि 15 वोट अवैद्य मिले। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य बड़े नेताओं ने जगदीप धनखड़ को बधाई दी।

उराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की धाकड़ जीत कई मायनों में ख़ास है। उनकी जीत पिछले छह चुनाव में उपराष्ट्रपति पद की सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही वे राजस्थान से आने वाले दूसरे उपराष्ट्रपति भी बन गए हैं। जगदीप धनखड़ बीजेपी की ओर से उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने वाले पहले ऐसे नेता भी बन गए हैं, जिसने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत संघ से नहीं की थी।

रोचक तथ्य

  • जगदीप धनखड़ भारतीय राजनेता होने के साथ ही एक वकील भी हैं। उन्हें पश्चिम बंगाल के 28वें राज्यपाल के रूप में जाना जाता है।
  • वर्ष 1979 में स्नातक और एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने राजस्थान में एक वकील के रूप में क़ानून का अभ्यास करना शुरू किया।
  • 10 नवंबर, 1979 को जगदीप धनखड़ को राजस्थान बार काउंसिल में एक वकील के रूप में नामांकित किया गया था।
  • वर्ष 1987 में उनको राजस्थान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। वह राजस्थान के बार एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष थे।
  • जगदीप धनखड़ ने वर्ष 1988 में जनता दल (जद) में शामिल होकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
  • उसी वर्ष उन्होंने जनता दल से 9वीं लोकसभा चुनाव लड़ा और वह राजस्थान के झुंझुनू जिले से संसद सदस्य के रूप में चुने गए। 1991 के अंत तक सांसद रहे।
  • 27 मार्च, 1990 को जगदीप धनखड़ को राजस्थान उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया। इस पद पर उन्होंने 2019 तक कार्य किया।
  • 21 अप्रैल, 1990 को उन्हें संसदीय मामलों के केंद्रीय उप मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • जनवरी से मई, 1990 तक वह कई संसदीय समितियों के अध्यक्ष के रूप में काम किया, जैसे- सदन की बैठकों के सदस्यों की अनुपस्थिति पर समिति, सामान्य प्रयोजन समिति और विशेषाधिकार समिति।
  • वर्ष 1990 में जगदीप धनखड़ ने उच्चतम न्यायालय में कानून का अभ्यास करना शुरू किया, जहां उन्होंने मुख्य रूप से स्टील, कोयला, खदान और अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता से संबंधित मुकदमे पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने पूरे भारत में कई उच्च न्यायालयों में मुकदमे लड़े।[2]
  • सन 1991 में उन्होंने संसद सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को ज्वाइन किया।
  • वर्ष 1993 में वह 10वीं विधान सभा चुनाव लड़े और उन्हें राजस्थान में किशनगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा (एमएलए) के सदस्य के रूप में चुना गया। 1998 के अंत तक वह आईएनसी के विधायक रहे।
  • वर्ष 2003 में वह भाजपा में शामिल हो गए और 2008 में उन्हें भाजपा की विधानसभा चुनाव अभियान समिति का सदस्य बनाया गया।
  • वर्ष 2015 में जगदीप धनखड़ ने राजस्थान के जाट समुदाय को ओबीसी का दर्जा देने और उसके कोटे को लेकर आंदोलन का समर्थन किया।
  • वर्ष 2016 में उन्हें भाजपा के कानून और कानूनी मामलों के विभाग के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया।
  • 20 जुलाई, 2019 को उन्हें पश्चिम बंगाल के 28वें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया
  • राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद वर्ष 2019 में उन्हें पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र का अध्यक्ष बनाया गया।
  • जगदीप धनखड़ ने जुलाई 2022 में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में भाग लिया, जिसमें उन्होंने शासन, विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा संवैधानिक उल्लंघन, सांप्रदायिक संरक्षण और राज्य में जबरन वसूली माफियाओं के प्रसार के बारे में चिंताजनक स्थिति के बारे में बात की।
  • 18 जुलाई, 2022 को जगदीप धनखड़ को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुना गया।
  • जगदीप धनखड़ यात्रा करना बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, यूके, इटली, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चीन, हांगकांग और सिंगापुर जैसे कई विदेशी देशों की यात्रा की है।
  • विभिन्न राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने के अलावा जगदीप धनखड़ ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों में भाग लिया है।
  • राजस्थान ओलंपिक संघ और राजस्थान टेनिस संघ के अध्यक्ष के रूप में जगदीप धनखड़ ने राजस्थान में खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जगदीप धनखड़ को 'किसान पुत्र' के रूप में पेश किया। नामांकन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि मौजूद थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 जगदीप धनखड़ का जीवन परिचय (हिंदी) shubhamsirohi.com। अभिगमन तिथि: 07 जुलाई, 2022।
  2. जगदीप धनखड़ जीवन परिचय (हिंदी) hindi.starsunfolded.com। अभिगमन तिथि: 07 जुलाई, 2022।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ राज्यपाल, उपराज्यपाल एवं प्रशासक
क्रमांक राज्य राज्यपाल/उपराज्यपाल चित्र कार्यकाल प्रारम्भ
1. आंध्र प्रदेश विश्व भूषण हरिचंदन
Biswabhusan-Harichandan.jpg
24 जुलाई, 2019
2. अरुणाचल प्रदेश बी. डी. मिश्रा
B-D-Mishra.jpg
3 अक्टूबर, 2017
3. असम जगदीश मुखी
Jagdish-Mukhi.jpg
10 अक्टूबर, 2017
4. बिहार फागु चौहान
Phagu-Chauhan.jpg
29 जुलाई, 2019
5. छत्तीसगढ़ अनुसुइया उइके
Anusuiya-Uikey.jpg
29 जुलाई, 2019
6. गोवा पी. एस. श्रीधरन पिल्लई
P-S-Sreedharan-Pillai.jpg
7 जुलाई, 2021
7. गुजरात आचार्य देवव्रत
Acharya-Devvrat.jpg
22 जुलाई, 2019
8. हरियाणा बंडारू दत्तात्रेय
Bandaru-Dattatreya.jpg
7 जुलाई, 2021
9. हिमाचल प्रदेश राजेन्द्र आर्लेकर
Rajendra-Arlekar.jpg
13 जुलाई, 2021
10. झारखण्ड रमेश बैस
Ramesh-Bais.jpg
14 जुलाई, 2021
11. कर्नाटक थावर चंद गहलोत
Thawar-Chand-Gehlot.jpg
11 जुलाई, 2021
12. केरल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान
Arif-Mohammad-Khan.jpg
6 सितम्बर, 2019
13. मध्य प्रदेश मंगूभाई छगनभाई पटेल
Mangubhai-Chhaganbhai-Patel.jpg
6 जुलाई, 2021
14. महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी
Bhagat-singh-koshyari.jpg
5 सितम्बर, 2019
15. मणिपुर एल. गणेशन
L-Ganesan.jpg
27 अगस्त, 2021
16. मेघालय सत्यपाल मलिक
Satya-Pal-Malik.jpg
19 अगस्त, 2020
17. मिज़ोरम कंभमपति हरिबाबू
Kambhampati-Haribabu.jpg
19 जुलाई, 2021
18. नागालैण्ड जगदीश मुखी
Jagdish-Mukhi.jpg
17 सितम्बर, 2021
19. ओडिशा गणेशी लाल
Ganeshi-Lal.jpg
29 मई, 2018
20. पंजाब बनवारीलाल पुरोहित
Banwarilal-Purohit.jpg
31 अगस्त, 2021
21. राजस्थान कलराज मिश्र
Kalraj-Mishra.png
9 सितम्बर, 2019
22. सिक्किम गंगा प्रसाद
Ganga-Prasad-Chaurasia.jpg
26 अगस्त, 2018
23. तमिल नाडु रविन्द्र नारायण रवि
Ravindra-Narayana-Ravi.jpg
18 सितम्बर, 2021
24. तेलंगाना तमिलसाई सुंदरराजन
Tamilisai-Soundararajan.jpg
8 सितम्बर, 2019
25. त्रिपुरा सत्यदेव नारायण आर्य
Satyadev-Narayan-Arya.jpg
7 जुलाई, 2021
26. उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल
Anandiben-Patel-1.jpg
29 जुलाई, 2019
27. उत्तराखण्ड गुरमीत सिंह
गुरमीत सिंह
15 सितंबर, 2021
28. पश्चिम बंगाल जगदीप धनखड़
Jagdeep-Dhankhar.jpg
30 जुलाई, 2019
29. अंडमान-निकोबार देवेन्द्र कुमार जोशी
Devendra-Kumar-Joshi.jpg
8 अक्टूबर, 2017
30, दिल्ली विनय कुमार सक्सैना
Vinai-Kumar-Saxena.jpg
26 मई, 2022
31. जम्मू-कश्मीर मनोज सिन्हा
Manoj-Sinha.jpg
7 अगस्त, 2020
32. लद्दाख राधाकृष्ण माथुर
Radha-Krishna-Mathur.jpg
31 अक्टूबर, 2019
33. पुदुच्चेरी के उपराज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन
Tamilisai-Soundararajan.jpg
18 फ़रवरी, 2021
34. चंडीगढ़ बनवारीलाल पुरोहित
Banwarilal-Purohit.jpg
31 अगस्त, 2021
35. दमन एवं दीव प्रफुल खोदा पटेल
Praful-Khoda-Patel.jpg
26 जनवरी, 2020
36. दादरा एवं नागर हवेली प्रफुल खोदा पटेल
Praful-Khoda-Patel.jpg
26 जनवरी, 2020
37. लक्षद्वीप प्रफुल खोदा पटेल (अतिरिक्त प्रभार)
Praful-Khoda-Patel.jpg
5 दिसम्बर, 2020