जॉनी लीवर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:16, 7 जनवरी 2018 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
जॉनी लीवर
जॉनी लीवर
पूरा नाम जॉन प्रकाश राव
प्रसिद्ध नाम जॉनी लीवर
जन्म 14 अगस्त, 1957
जन्म भूमि प्रकाशम, आंध्र प्रदेश
अभिभावक प्रकाश राव जनमूला
पति/पत्नी सुजाता
संतान बेटी-जैमी लीवर, बेटा-जेस लीवर
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र अभिनय
मुख्य फ़िल्में 'बाज़ीगर', 'बादशाह', 'करन अर्जुन', 'राजा हिन्दुस्तानी', 'तेज़ाब' , 'काला बाज़ार', 'किशन कन्हैया', 'चमत्कार' आदि।
पुरस्कार-उपाधि स्टार स्क्रीन अवार्ड (1997), फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता अवार्ड (1998, 1999), जी सिने अवार्ड (2002)
प्रसिद्धि हास्य अभिनेता
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी एक स्टेज शो में सुनील दत्त की नज़र जॉनी लीवर पर पड़ी और उन्होंने जॉनी लीवर को फ़िल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में पहला ब्रेक दिया।
अद्यतन‎

जॉनी लीवर (अंग्रेज़ी: Johnny Lever, पूरा नाम- जॉन प्रकाश राव; जन्म- 14 अगस्त, 1957, प्रकाशम, आंध्र प्रदेश) भारतीय हास्य अभिनेता हैं। उन्हें फ़िल्म अभिनेताओं की मिमिक्री करने में महारत हासिल है। वह हिंदी सिनेमा में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। जॉनी लीवर भारत के पहले स्टैंड कॉमेडियन हैं। उन्हें अब तक 13 बार फ़िल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जॉनी लीवर बॉलीवुड में अब तक साढ़े तीन सौ से अधिक फ़िल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी पहली सफल फ़िल्म बाज़ीगर थी। इसके बाद उन्होंने बहुत सी फ़िल्मों सहायक हास्य कलाकार के रूप में अभिनय किया।[1]

परिचय

जॉन लीवर का जन्म आंध्र प्रदेश के प्रकाशम ज़िले में सन 14 अगस्त 1956 को हुआ था। उनके पिता प्रकाश राव जनमूला हिंदुस्तान लीवर फ़ैक्ट्री में काम करते थे। जॉनी लीवर का बचपन मुंबई के धारावी इलाके में बीता। वह अपने घर में तीन बहनों और दो भाईयों में सबसे बड़े हैं। जॉनी लीवर का जन्म एक बेहद ही ग़रीब परिवार में हुआ था। घर में बड़े होने के कारण घर की स्थिति को समझते हुए वह भी अपने पिता के साथ हिन्दुस्तान लीवर फ़ैक्ट्री में काम करने लगे। इसी दौरान उन्हें अपनी कॉमेडी प्रतिभा को निखारने का मौका मिला। वह ख़ाली समय में अपने को-वर्कर्स को अपनी कॉमेडी से हँसाते थे। जिस कारण से उनका नाम जॉनी लीवर पड़ गया। जिसके बाद उन्होंने अपना यह नाम जारी रखा।

शिक्षा

जॉनी लीवर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आंध्र एजुकेशन सोसाइटी हाईस्कूल से की। उनके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने कारण जॉनी सिर्फ़ सातवीं तक शिक्षा ग्रहण कर सके। उसके बाद घर के जीवन-यापन के लिए उन्होंने काम करना शुरू कर दिया।

वैवाहिक स्थिति

जॉनी लीवर की विवाह सुजाता से हुई है। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बेटी जैमी जोकि एक स्टैंड-अप कॉमेडियन है। बेटे का नाम जेस है।

फ़िल्मी कॅरियर

जॉनी लीवर को फ़िल्म अभिनेताओं की मिमिक्री करने में महारत हासिल थी। उनकी इसी खासियत ने उन्हें स्टेज शो करने का मौका दिया। ऐसे ही एक स्टेज शो में सुनील दत्त की नज़र उन पर पड़ी। उन्होंने जॉनी लीवर को फ़िल्म ‘दर्द का रिश्ता’ में पहला ब्रेक दिया और आज यह सिलसिला 350 से अधिक फ़िल्मों तक पहुंच गया है। ‘दर्द का रिश्ता’ के बाद वह ‘जलवा’ में नसीरुद्दीन शाह के साथ देखे गए, लेकिन उनकी पहली बड़ी सफलता ‘बाजीगर’ के साथ शुरू हुई। उसके बाद वह लगभग एक सहायक अभिनेता के रूप में हर फ़िल्म में हास्य अभिनेता की भूमिका में देखे गए। उनकी पहली फीचर फ़िल्म कभी तमिल ‘अनब्रिक्कु अल्लाविल्लाई’ है।

जॉनी लिवर सिर्फ़ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपने कॉमेडी के जलवे दिखा चुके हैं। वह सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हैं। इसके अलावा वह मिमिक्री आर्टिस्ट एसोसिएशन मुंबई के भी अध्यक्ष हैं।

प्रसिद्ध फ़िल्में

बाज़ीगर, बादशाह, तेज़ाब , काला बाज़ार, किशन कन्हैया, चमत्कार, इंसानियत का देवता, रूप की रानी चोरों का राजा, मस्ती, कानून, अंजाम, मै खिलाड़ी तू अनाड़ी, डर, इंडियन, सपूत, बारूद, कुछ कुछ होता है, सिर्फ तुम, बादशाह, हैलो ब्रदर, क्रोध, करन अर्जुन, 36 चाइना टाउन, अजनबी, यस बॉस, नायक: द रियल हीरो, फिर हेरा फेरी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, फर्ज, आशिक, चुपके-चुपके, राजा हिन्दुस्तानी, कोई ... मिल गया, दिलवाले।

मिमिक्री कलाकार

जॉनी लीवर के अनुसार वह एक मिम्मक्री आर्टिस्ट थे, इसलिए उन्हें सभी डायरेक्टर अपनी फ़िल्मों में लेते थे और अपनी फ़िल्मों में कभी ओम प्रकाश की मिमिक्री करवाते तो कभी किशोर कुमार की। उन्हें कैरेक्टर करने का मौका नहीं मिलता था लेकिन फ़िल्म 'बाज़ीग़र' में कैरेक्टर करने का मौका मिला। तब लोगों ने कहा की यह लड़का तो अभिनय जानता है।" उन्होंने आगे कहा, "12 साल तक उन्हें मिमिक्री कलाकार ही समझा जाता था। लोगों को 12 साल लग गए उन्हें अभिनेता समझने में।"[2]

पुरस्कार एवं सम्मान

  • 1997 : सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए स्टार स्क्रीन अवार्ड (फ़िल्म 'राजा हिंदुस्तानी')।
  • 1998 : फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता अवार्ड (फ़िल्म 'दीवाना मस्ताना')।
  • 1999 : फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता अवार्ड (फ़िल्म 'दूल्हे राजा')।
  • 2002 : सर्वश्रेष्ठ जी सिने अवार्ड (फ़िल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा')।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. जॉनी लीवर (हिंदी) hindi.filmibeat.com। अभिगमन तिथि: 24 मार्च, 2017।
  2. मेरी जगह राजपाल यादव ने ले ली थी: जॉनी (हिंदी) www.bbc.com। अभिगमन तिथि: 24 मार्च, 2017।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख