निर्मोचन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:24, 30 जून 2012 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

निर्मोचन नामक नगर का वर्णन महाभारत में कामरूप देश की राजधानी के रूप में हुआ है।

  • यहाँ के राजा भीम नरक को पराजित कर श्रीकृष्ण ने सोलह सहस्र कुमारियों को उसके बंदीगृह से छुटकारा दिलवाया था।
  • मुर दैत्य का वध भी श्रीकृष्ण ने निर्मोचन स्थान पर ही किया था-

'निर्मोचन पट्ससहस्राणि हत्वां संच्छिद्य पाशान् सहसा क्षुरांतान् पुरंहत्वा विनिहत्यौघरक्षो निर्मोचनं चापि जगाम वीर:'[1]

  • निर्मोचन नगर शायद प्राग्ज्योतिष[2] का नाम था, क्योंकि इसी प्रसंग[3] में प्राग्ज्योतिष के दुर्ग का भी वर्णन है-

'प्राग्ज्योतिषं नाम दभूव दुर्गम्'।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 501 |

  1. महाभारत, उद्योगपर्व 48, 83.
  2. (=गोहाटी, असम)
  3. (महाभारत, उद्योगपर्व 48, 807)

संबंधित लेख