प्रीति गांगुली

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:43, 17 मई 2018 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
प्रीति गांगुली
प्रीति गांगुली
पूरा नाम प्रीति गांगुली
जन्म 17 मई, 1953
जन्म भूमि मुम्बई
मृत्यु 2 दिसम्बर, 2012
मृत्यु स्थान मुम्बई
अभिभावक पिता- अशोक कुमार और माता- शोभा देवी
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र सिनेमा जगत
मुख्य फ़िल्में 'तुम हो ना', 'आशिक बनाया आपने', 'खट्टा मीठा', 'तृष्णा', 'दिल्लगी', 'आहूति', 'अनुरोध', 'बालिका बधू', 'रानी और लालपरी', 'परिणय' आदि।
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी प्रीति गांगुली ने 1993 में अपने पिता 'अशोक कुमार की अकादमी ऑफ़ नाटक कला' के नाम पर एक अभिनय स्कूल की शुरुआत की।

प्रीति गांगुली (अंग्रेज़ी: Preeti Ganguly, जन्म: 17 मई, 1953, मुम्बई; मृत्यु: 2 दिसम्बर, 2012, मुम्बई) हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री थीं, जिन्होंने 1970 और 1980 के दशक में बॉलीवुड में कई कॉमिक भूमिकाएं निभाई थीं।

सक्षिप्त परिचय

  • प्रीति गांगुली का जन्म 17 मई, 1953 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था।
  • वह प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेता अशोक कुमार और शोभा देवी की बेटी थीं।
  • गायक किशोर कुमार और अभिनेता अनूप कुमार उनके चाचा थे।
  • रूपा गांगुली और अरुप गांगुली उनके भाई-बहन हैं।
  • वह बेहद प्रतिभाशाली थीं और कॉमेडी भूमिकाओं में बहुत अच्छी तरह से प्रदर्शन करती थीं।
  • 1993 में उन्होंने अपने पिता 'अशोक कुमार की अकादमी ऑफ़ नाटक कला' के नाम पर एक अभिनय स्कूल की शुरुआत की।
  • प्रीति गांगुली का निधन 2 दिसंबर, 2012 को मुंबई में हो गया।

मुख्य फ़िल्में

प्रीति गांगुली की मुख्य फ़िल्में इस प्रकार हैं-

  • तुम हो ना (2005)
  • आशिक बनाया आपने (2005)
  • उत्तर दक्षिण (1987)
  • सुपरमैन (1987)
  • प्यार के काबिल (1987)
  • वक्त की दीवार (1981)
  • बंदिश (1980)
  • थोड़ी सी बेवफाई (1980)
  • झूठा कहीं का (1979)
  • दामाद (1978)
  • अनमोल तस्वीर (1978)
  • खट्टा मीठा (1978)
  • तृष्णा (1978)
  • दिल्लगी (1978)
  • आहूति (1978)
  • अनुरोध (1977)
  • बालिका बधू (1976)
  • रानी और लालपरी (1975)
  • परिणय (1974)


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख