वाटर पोलो

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रिंकू बघेल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:29, 28 जनवरी 2017 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
वाटर पोलो
वाटर पोलो खेलता खिलाड़ी
विवरण वाटर पोलो एक टीम खेल है, जो पानी में खेला जाता हैं। इसमें प्रत्येक टीम अपने प्रतिद्वंद्वियों के पाले में गेंद फेंककर गोल करने का प्रयास करती हैं। सबसे अधिक गोल बनाने वाली टीम मैच जीत जाती है।
उपनाम पोलो, वोपो, वाटर फ़ुटबॉल, पूलबॉल
दल के सदस्य प्रत्येक दल में सात
उपकरण वाटर पोलो बॉल, वाटर पोलो गोल्स और वाटर पोलो कैप्स
स्थल वाटर पोलो पूल
अन्य जानकारी वाटर पोलो आम तौर पर 7 फुट गहरे एक सब गहरी पूल में खेला जाता है। इसमें प्रत्येक टीम में 6 क्षेत्र खिलाड़ी और एक गोलकीपर होते हैं।
अद्यतन‎

वाटर पोलो (अंग्रेज़ी: Water Polo) पानी में खेले जाने वाला एक टीम खेल है। ये खेल चार क्वाटर का होता है, जिसमें दो टीमें अपने प्रतिद्वंद्वियों के पाले में गेंद फेंककर गोल करने का प्रयास करती हैं। खेल के अंत में सबसे अधिक गोल बनाने वाली टीम मैच जीत जाती है। खेल में प्रत्येक दल में 6 क्षेत्र खिलाड़ी और एक गोलकीपर होते हैं। गोलकीपर के अलावा सभी खिलाड़ी, दोनों आक्रामक और रक्षात्मक भूमिकाओं में भाग लेते हैं। ये खेल आमतौर पर 7 फुट गहरे एक सब गहरी पूल में खेला जाता है। इसे खेलने के लिए खिलाड़ियों को धैर्य और सहनशक्ति की आवश्यकता होती है।

क्वाटर की शुरुआत

प्रत्येक क्वाटर तब शुरू होता है जब टीमें विपरीत गोल की लाइन पर खड़ी हो जाती हैं। सीटी बजने पर, दोनों टीम गेंद को हासिल करने के लिए पूरे वेग से दौड़ने लगती हैं। जाहिर है जो टीम पहले पहुचेंगी वो गेंद पर पहले कब्ज़ा कर लेगी और उस टीम को फ़ायदा भी मिलेगा। फ़ुटबॉल की तरह गोल तभी माना जाता है जब गेंद गोल लाइन के अन्दर हो। वाटर पोलो की बॉल की गति 50 कि.मी. प्रति घंटे से अधिक हो सकती है। एक गोल होने के बाद सभी खिलाड़ियों के पूल के अपने संबंधित हिस्सों में वापस आ जाते हैं।

वाटर पोलो के नियम

यह खेल तैराकी के साथ-साथ बास्केटबॉल, फ़ुटबॉल, हॉकी और कुश्ती के नियमों को भी जोड़ती है। वाटर पोलो पुरे विश्व में खेला जाता है और ओलिंपिक में टीम में खेले जाना वाला खेल जो सबसे पहले शामिल किया गया था वो वाटर पोलो ही है, यहां वाटर पोलो की कुछ मूल बातें जो आपको इस खेल को बेहतर समझने में मदद करेंगी

  1. वाटर पोलो गेंद पकड़ने के लिए खिलाड़ियों को केवल एक हाथ का उपयोग करना होता हैं।
  2. एक टीम में 6 क्षेत्र खिलाड़ी (फील्ड प्लेयर) और एक गोलकीपर होता है।
  3. खेल का उद्देश्य फुटबॉल में तरह विपरीत टीम के लक्ष्य में स्कोर करने के लिए है।
  4. केवल गोलकीपर ही अपने दोनों हाथों का उपयोग करके वाटर पोलो गेंद को पकड़ सकते हैं लेकिन ऐसा वो तब कर सकते हैं जब गेंद लक्ष्य के 5 मीटर की दूरी के भीतर हो या किसी विपरती टीम के खिलाड़ी ने गेंद गोल मरने के लिए फेंकी हो।
  5. खिलाड़ी वाटर पोलो गेंद को अपने टीम के दूसरे खिलाड़ी को कभी भी पास कर सकता है या गेंद को अपने सामने रखकर साथ में तैर सकता है।
  6. बास्केटबॉल में जिस तरह व्यक्तिगत फ़ाउल होते हैं उसी तरह वाटरपोलो में भी व्यक्तिगत फ़ाउल होते हैं।
  7. शारीरिक संपर्क एक नियम है, जो की पैंतरेबाज़ी के रूप में है, खिलाड़ी लक्ष्य के सामने की स्थिति के लिए शारीरिक संपर्क करके गोल करते और बचाते हैं और अगर आप कोई फ़ाउल करते हैं तो रेफरी एक सीटी बजा के फ़ाउल को इंगित करता है।
  8. इस खेल में साधारण फ़ाउल में फ़ाउल्ड खिलाड़ी को एक फ़्री थ्रो और प्रमुख फ़ाउल में फ़ाउल्ड खिलाड़ी 20 सेकंड के लिए अलग होने का निर्णय होता है।
  9. एक “फ़ास्ट ब्रेक” तब होता है जब एक टीम गेंद प्राप्त करती है और स्प्रिंटर्स तेज़ी से अपने गोल को बचाने के लिए अपने गोल की तरफ आ जाते हैं या विपरीत टीम के स्प्रिंटर्स गोल मरने के लिए तेज़ी से अपनी स्थिती लेते हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका-टिप्पणी और संदर्भ

  1. वाटर पोलो के बेसिक नियम (हिंदी) swimswam.com। अभिगमन तिथि: 26 जनवरी, 2017।

सम्बंधित लेख