विश्व हिन्दी सम्मेलन 1976

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

दूसरा विश्व हिन्दी सम्मेलन वर्ष 1976 में मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुई में 28 अगस्त से 30 अगस्त तक आयोजित हुआ था। इस सम्मेलन के आयोजक राष्ट्रीय आयोजन समिति के अध्यक्ष, मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. सर शिवसागर रामगुलाम थे।

  • इस सम्मेलन में भारत के तत्कालीन केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार नियोजन मंत्री डॉ. कर्ण सिंह के नेतृत्व में 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने भाग लिया था।
  • भारत के अतिरिक्त इस सम्मेलन में 17 देशों के 181 प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

पारित प्रस्ताव

  1. मॉरीशस में एक विश्व हिन्दी केंद्र की स्थापना की जाए जो सारे विश्व में हिन्दी की गतिविधियों का समन्वय कर सके।
  2. एक अंतरराष्‍ट्रीय हिन्दी पत्रिका का प्रकाशन किया जाए जो भाषा के माध्यम से ऐसे समुचित वातावरण का निर्माण कर सके, जिसमें मानव विश्‍व का नागरिक बना रहे और आध्यात्म की महान् शक्ति एक नए समन्वित सामंजस्य का रूप धारण कर सके।
  3. हिन्दी को संयुक्‍त राष्ट्र संघ में एक हिन्दीआधिकारिक भाषा के रूप में स्थान मिले। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम बनाया जाए।
विश्व हिन्दी सम्मेलन
क्र.सं. सम्मेलन तिथि नगर देश
1. प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10-12 जनवरी, 1975 नागपुर Tricolor.jpg भारत
2. द्वितीय विश्व हिन्दी सम्मेलन 28-30 अगस्त, 1976 पोर्ट लुई Flag-of-Mauritius.png मॉरीशस
3. तृतीय विश्व हिन्दी सम्मेलन 28-30 अक्टूबर, 1983 नई दिल्ली Tricolor.jpg भारत
4. चतुर्थ विश्व हिन्दी सम्मेलन 02-04 दिसम्बर, 1993 पोर्ट लुई Flag-of-Mauritius.png मॉरीशस
5. पाँचवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन 04-08 अप्रैल, 1996 पोर्ट ऑफ़ स्पेन Flag-of-Trinidad-and-Tobago.png त्रिनिदाद एवं टोबेगो
6. छठा विश्व हिन्दी सम्मेलन 14-18 सितम्बर, 1999 यू. के. London-Flag.jpg लंदन
7. सातवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन 06-09 जून, 2003 पारामारिबो Flag-of-Suriname.png सूरीनाम
8. आठवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन 13-15 जुलाई, 2007 न्यूयॉर्क America-Flag.gif अमरीका
9. नौवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन 22-24 सितंबर, 2012 जोहांसबर्ग South-Africa-flag.jpg दक्षिण अफ़्रीका
10. दसवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन 10-12 सितंबर, 2015 भोपाल Tricolor.jpg भारत
11. ग्यारहवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन 18-20 अगस्त, 2018 पोर्ट लुई Flag-of-Mauritius.png मॉरीशस


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख