शिवराज सिंह चौहान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान
जन्म 5 मार्च, 1959
जन्म भूमि जैतगाँव, सिहोर ज़िला, मध्य प्रदेश
अभिभावक पिता- प्रेमसिंह चौहान, माता- सुंदरबाई चौहान
पति/पत्नी साधना सिंह
संतान दो पुत्र
नागरिकता भारतीय
पार्टी 'भारतीय जनता पार्टी', 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ'
पद मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश (चौथी बार)
कार्य काल मुख्यमंत्री

प्रथम बार-29 नवंबर, 2005-12 दिसंबर, 2008
दूसरी बार-12 दिसंबर, 2008-13 दिसंबर, 2013
तीसरी बार-14 दिसंबर, 2013-17 दिसंबर, 2018
चौथी बार-23 मार्च, 2020 से पदस्थ

शिक्षा एम.ए. (दर्शनशास्त्र)
विद्यालय 'बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय', भोपाल
जेल यात्रा आपने आपात काल का विरोध किया और 1976-1977 के दौरान भोपाल जेल में निरूद्ध रहे। जन समस्याओं के लिए भी कई बार जेल यात्राएँ कीं।
अन्य जानकारी श्री चौहान 1990 में पहली बार बुधनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने और 1991 में विदिशा संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद बनाये गये।
अद्यतन‎ 11:15, 23 सितम्बर-2012 (IST)

शिवराज सिंह चौहान (अंग्रेज़ी: Shivraj Singh Chouhan, जन्म- 5 मार्च, 1959, मध्य प्रदेश) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ताओं में गिना जाता है। वह मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं। शिवराज सिंह चौहान 1990 में प्रथम बार बुधनी विधान सभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। सन 1991 में विदिशा संसदीय क्षेत्र से पहली बार वे सांसद बने। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय राजनीति में ख़ासा दख़ल रखने के साथ-साथ जुझारू और संघर्षशील युवा नेता के रूप में भी जाने जाते हैं। भाजपा महासचिव रह चुके शिवराज सिंह भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने 23 मार्च, 2020 को कमलनाथ के स्थान पर राज्य के मुख्यमंत्री की चौथी बार शपथ ली है।

जीवन परिचय

शिवराज सिंह चौहान का जन्म 5 मार्च, 1959 को जैतगाँव, सिहोर ज़िला, मध्य प्रदेश में 'किरार राजपूत' परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रेमसिंह चौहान और माता का नाम सुंदरबाई चौहान है। अपनी शिक्षा के अंतर्गत उन्होंने 'बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय', भोपाल से स्नातकोत्तर (एम.ए.) दर्शनशास्त्र से किया और स्वर्ण पदक के साथ शिक्षा पूर्ण की। श्री चौहान सन 1975 में 'मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल' में छात्रसंघ के अध्यक्ष भी बने। 1972 में ही वे 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' से जुड़ गये थे और फिर इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने आपात काल का विरोध किया और 1976-1977 के दौरान भोपाल जेल में निरूद्ध रहे। जन समस्याओं के लिए उन्होंने कई बार आन्दोलन किए और जेल यात्राएँ भी कीं। शिवराज सिंह चौहान का विवाह 1992 में साधना सिंह के साथ सम्पन्न हुआ। जबकि उन्होंने आजीवन कुवाँरे रहने की प्रतीज्ञा की थी। श्री चौहान दो पुत्रों के पिता हैं।[1]

सांसद

सन 1977-1978 में वे 'अखिल भारतीय विधार्थी परिषद' के संगठन मंत्री बने और सन 1978 से 1980 तक 'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद' के मध्य प्रदेश के संयुक्त मंत्री रहे। शिवराज सिंह चौहान सन 1980 से 1982 तक 'अखिल भारतीय विधार्थी परिषद' के प्रदेश महासचिव, 1982-1983 में परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य, 1984-1985 में 'भारतीय जनता युवा मोर्चा', मध्य प्रदेश के संयुक्त सचिव, 1985 से 1988 तक महासचिव तथा 1988 से 1991 तक युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। श्री चौहान 1990 में पहली बार बुधनी विधान सभा क्षेत्र से विधायक बने और 1991 में विदिशा संसदीय क्षेत्र से पहली बार सांसद बनाये गये।

शिवराज सिंह चौहान 1991-1992 मे 'अखिल भारतीय केशरिया वाहिनी' के संयोजक तथा 1992 में 'अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा' के महासचिव बने। सन 1992 से 1994 तक 'भारतीय जनता पार्टी' के प्रदेश महासचिव नियुक्त हुए। सन 1992 से 1996 तक 'मानव संसाधन विकास मंत्रालय' की परामर्शदात्री समिति, 1993 से 1996 तक 'श्रम और कल्याण समिति' तथा 1994 से 1996 तक 'हिन्दी सलाहकार समिति' के सदस्य रहे।[1]

लोकसभा सदस्य

ग्यारहवीं लोक सभा में वर्ष 1996 में शिवराज सिंह विदिशा संसदीय क्षेत्र से पुन: सांसद चुने गये। सांसद के रूप में 1996-1997 में 'नगरीय एवं ग्रामीण विकास समिति', 'मानव संसाधन विकास विभाग' की परामर्शदात्री समिति तथा 'नगरीय एवं ग्रामीण विकास समिति' के सदस्य रहे। श्री चौहान वर्ष 1998 में विदिशा संसदीय क्षेत्र से ही तीसरी बार बारहवीं लोक सभा के लिए सांसद चुने गये। वह 1998-1999 में प्राक्कलन समिति के सदस्य रहे। शिवराज सिंह 1999 में विदिशा से ही चौथी बार तेरहवीं लोक सभा के लिये सांसद निर्वाचित हुए। वे 1999-2000 में कृषि समिति के सदस्य तथा वर्ष 1999-2001 में सार्वजनिक उपक्रम समिति के सदस्य रहे।

अन्य महत्त्वपूर्ण पद

सन 2000 से 2003 तक शिवराज सिंह 'भारतीय जनता युवा मोर्चा' के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। इस दौरान वे सदन समिति (लोक सभा) के अध्यक्ष तथा भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रहे। श्री चौहान 2000 से 2004 तक संचार मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे। शिवराज सिंह पाँचवी बार विदिशा से चौदहवीं लोक सभा के सदस्य निर्वाचित हुये। वह वर्ष 2004 में कृषि समिति, लाभ के पदों के विषय में गठित संयुक्त समिति के सदस्य, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा संसदीय बोर्ड के सचिव, केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव तथा नैतिकता विषय पर गठित समिति के सदस्य और लोक सभा की आवास समिति के अध्यक्ष रहे। उन्हें वर्ष 2005 में 'भारतीय जनता पार्टी' का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

मुख्यमंत्री

शिवराज सिंह चौहान को 29 नवम्बर, 2005 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। प्रदेश की तेरहवीं विधान सभा के निर्वाचन में श्री चौहान ने 'भारतीय जनता पार्टी' के स्टार प्रचारक की भूमिका का बखूबी निर्वहन कर विजयश्री प्राप्त की। शिवराज सिंह को 10 दिसम्बर, 2008 को 'भारतीय जनता पार्टी' के 143 सदस्यीय विधायक दल ने सर्वसमति से अपना नेता चुना। श्री चौहान ने 12 दिसम्बर, 2008 को भोपाल के जम्बूरी मैदान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 शिवराज सिंह चौहान (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 23 सितम्बर, 2012।

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
Pema-Khandu.jpg
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
Himanta-Biswa-Sarma.jpg
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
Y-S-Jaganmohan-Reddy.jpg
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
Yogi-Adityanath-1.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
Pushkar-Singh-Dhami.jpg
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
Naveen-Patnaik.jpg
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
Siddaramaiah.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
Pinarayi Vijayan.jpg
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
Bhupendra-Patel.jpg
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
Pramod-Sawant.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
Vishnu-Deo-Sai.jpg
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
Hemant-Soren.JPG
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
M-K-Stalin.jpg
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
Manik-Saha.jpeg
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
Revanth-Reddy.jpg
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
KEJRIWAL.jpg
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
Neiphiu-Rio.jpg
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
Bhagwant-Mann.jpg
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
Mamata Banerjee.jpg
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
N-Rangasamy.jpg
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
Nitish-Kumar-1.jpg
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
N.Biren-Singh-1.jpg
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
Mohan-Yadav.jpg
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
Eknath-Shinde.jpg
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
Lalduhoma.jpg
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
Conrad-Sangma-1.jpg
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
Bhajan-Lal-Sharma.jpg
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
Prem-Singh-Tamang.jpg
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
Nayab-Singh-Saini.jpg
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
Sukhvinder-Singh-Sukhu.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022