आनी-जानी दुनिया है -दिनेश रघुवंशी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
आनी-जानी दुनिया है -दिनेश रघुवंशी
दिनेश रघुवंशी
कवि दिनेश रघुवंशी
जन्म 26 अगस्त, 1964
जन्म स्थान ग्राम ख़ैरपुर, बुलन्दशहर ज़िला, (उत्तर प्रदेश)
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
दिनेश रघुवंशी की रचनाएँ

आनी - जानी दुनिया है
ये कब किसकी दुनिया है

    दुनिया में सब लोगों की
    अपनी –अपनी दुनिया है

सबसे अच्छा अपना घर
यूँ तो सारी दुनिया है

    उसको ये अहसास कहाँ
    उससे मेरी दुनिया है

अब उस पर क्या हक़ मेरा
उसकी अपनी दुनिया है



संबंधित लेख