आर्च बिशप

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

आर्च बिशप ईसाई गिरजों में किसी प्रांत के मुख्य धर्माधिकारी को बिशप अथवा धर्माध्यक्ष की उपाधि दी जाती है (द्र. बिशप)। चौथी शताब्दी. में बड़े नगरों के बिशप आर्च विषशप, अर्थात महाधर्माध्यक्ष कहे जाने लगे। आज तक रोमन कैथोलिक, आरथेडाक्स ऐंग्लिकन तथा एकाध लूथरन गिरजों में आर्च बिशप की उपाधि का प्रयोग होता है। उदाहरणार्थ इंग्लैंड के चर्च में केवल दो आर्च बिशप होते हैं-कैंटरबरी और यार्क्‌ में। भरत में रोमन कैथोलिक चर्च में निम्नलिखित शहरों में आर्च बिशप रहते हैं-दिल्ली, कलकत्ता, बंबई, मद्रास, आगरा, नागपुर, बंगलोर, हैदराबाद, मदुराई, पांडीचेरी, वेरापोली, रांची, एरणाकुलम्‌ और त्रिवेंदम।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 430 |

संबंधित लेख