- राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (नेशनल बुक ट्रस्ट) भारत की स्थापना 1 अगस्त, 1957 को शिक्षा मंत्रालय, के अंतर्गत की गयी थी। आजकल यह भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय के अधीन प्रकाशन समूह है।
- राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की स्थापना भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा की गई थी।
- राष्ट्रीय पुस्तक न्यास का उद्देश्य अंग्रेज़ी सहित सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में कम लागत पर अच्छे साहित्य प्रकाशित करना है।
- इसका प्रमुख कार्य भारत तथा विदेश में सेमिनारों, कार्यशालाओं, पुस्तक मेलों, पुस्तक प्रदर्शनियों आदि का आयोजन करके समाज में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
- इसके प्रमुख कार्य हैं -
- पुस्तकों का प्रकाशन करना
- पुस्तक पठन पाठन को प्रोत्साहन देना
- विदेशों में भारतीय पुस्तकों को प्रोत्साहित करना
- लेखकों और प्रकाशकों की सहायता करना
- बाल साहित्य को प्रोत्साहित करना
- राष्ट्रीय पुस्तक न्यास हिन्दी, अंग्रेज़ी, और भारत की अन्य प्रमुख भाषाओँ में पुस्तकें प्रकाशित करता है।
- राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ब्रेल लिपि में भी पुस्तकें प्रकाशित करता है।
- पुस्तकों के प्रोत्साहन के लिए यह प्रति दूसरे वर्ष प्रगति मैदान नई दिल्ली में 'विश्व पुस्तक मेले' का आयोजन करता है।
- यह पुस्तक मेला एशिया का सबसे बड़ा पुस्तक मेला है।
- राष्ट्रीय पुस्तक न्यास प्रतिवर्ष 14 से 20 नवम्बर तक 'राष्ट्रीय पुस्तक सप्ताह' भी मनाता है।
|
|
|
|
|