बलरामपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

बलरामपुर भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा ज़िले में, राप्ती नदी के दो मील दक्षिण स्थित एक नगर है। यह पुरानी बलरामपुर रियासत की राजधानी भी रह चुका है।

नगर का नाम

बलरामपुर नगर का नाम यहाँ के एक पुराने ताल्लुकेदार राजा बलरामदास के नाम पर है। यह नगर अधिक पुराना नहीं है। महाराजा दिग्विजय सिंह के समय में इसने काफ़ी उन्नति की।

पर्यटन स्थल

रेलवे स्टेशन से महाविद्यालय तक सड़क के किनारे की इमारतें नियोजित ढंग से बनी हैं। राजा साहब का पुराना महल (सिटी पैलेस), महाविद्यालय तथा उसमें स्थापित महाराजा दिग्विजय सिंह एवं पाटेश्वरीप्रसाद की मूर्तियाँ, नीलबाग़ महल, राज अतिथिगृह आदि दर्शनीय हैं।

कार्यालय

अस्पताल तथा उपज़िलाधीश आदि के कार्यालय हैं। यह औद्योगिक तथा व्यापारिक नगर है, जहाँ गल्ले की मंडी, बिजलीघर और चीनी का कारख़ाना है।

जनसंख्या

बलरामपुर नगर की कुल जनसंख्या 1961 के अनुसार 31,776 हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. त्रिपाठी, रामप्रसाद “खण्ड 8”, हिन्दी विश्वकोश, 1967 (हिन्दी), भारतडिस्कवरी पुस्तकालय: नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी, पृष्ठ सं 209।