बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

बैलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र या 'बैलिस्टिक मिसाइल' (अंग्रेज़ी: Ballistic Missile) उस प्रक्षेपास्त्र को कहते हैं जिसका प्रक्षेपण पथ सब-आर्बिटल बैलिस्टिक पथ होता है। इसका उपयोग किसी हथियार (प्राय: नाभिकीय अस्त्र) को किसी पूर्वनिर्धारित लक्ष्य पर दागने के लिये किया जाता है। यह मिसाइल अपने प्रक्षेपण के प्रारम्भिक चरण में ही केवल गाइड की जाती है; उसके बाद का पथ कक्षीय यांत्रिकी के सिद्धान्तों एवं बैलिस्टिक्स के सिद्धान्तों से निर्धारित होता है। अभी तक इन्हें रासायनिक रॉकेट इंजनों के द्वारा प्रणोदित किया जाता है।

परिचय

प्राचीन काल के युद्धों में योद्धा तलवारों के अलावा तीर और कमान का प्रयोग किया करते थे। इससे भी पीछे अगर देखें तो रामायण और महाभारत में मुख्य रूप से प्रयोग किए जाने वाले हथियार वो होते थे, जिन्हें एक योद्धा अपने बल से दुश्मन योद्धा पर फेंकते थे। अगर शाब्दिक अर्थ में देखें तो इस प्रकार के अस्त्रों को प्रक्षेपास्त्र कहा जाता है। इन्हीं प्रक्षेपास्त्र को अँग्रेजी में मिसाइल कहा जाता है। इस प्रकार आज की मिसाइल वो हथियार है जो युद्ध लड़ते समय दुश्मन सैनिकों पर फेंक कर मारा जाए । समय के साथ-साथ युद्ध तकनीक में परिवर्तन आया और मिसाइलों के प्रकार में भी वृद्धि होती चली गयी। लेकिन अगर सामान्य वर्गिकरण किया जाए तो मिसाइल दो प्रकार की होती हैं-

  1. क्रूज मिसाइल
  2. बैलिस्टिक मिसाइल

अगर सरल शब्दों में कहा जाए की जब किसी प्रक्षेपास्त्र के साथ दिशा बताने वाला यंत्र लगा दिया जाता है तो वह हथियार बैलिस्टिक मिसाइल बन जाता है। इस मिसाइल को जब अपने स्थान से छोड़ा जाता है या फिर कहें दागा जाता है तो यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण नियम के अनुसार अपने पूर्व निर्धारित लक्ष्य पर जाकर गिरता है। जब इस मिसाइल को किसी स्थान से छोड़ा जाता है तो यह बहुत तेज़ी से पहले ऊपर की दिशा की ओर जाती है और फिर गुरुत्वाकर्षण से प्रभावित होकर बहुत तेज़ी से नीचे आती हुए अपने निर्धारित लक्ष्य को भेद देती है। दरअसल यह मिसाइल छोड़े जाने पर ऊपर जाते हुए यह पृथ्वी के सबसे ऊपर के वातावरण तक जाती है और फिर नीचे आती है। इस मिसाइल के इस तरह से जाने और आने के कारण ही इसे बैलिस्टिक मिसाइल कहा जाता है।[1]

मारक क्षमता

इस मिसाइल की मारक क्षमता 5000 किलोमीटर से लेकर 10000 किलोमीटर तक होती है। इस मिसाइल में जो दिशा यंत्र लगा होता है उसके कारण यह अपने प्रक्षेपण के शुरुआत में ही गाइड कर दी जाती है। उसके बाद जैसे यह ऊपर जाती है तो इसका निर्देश पाठ आर्बिटल मेकैनिक्स के सिद्धांतों और बैलिस्टिक्स के सिद्धांतों से निश्चित कर दिया है। वर्तमान समय में बैलिस्टिक मिसाइल को रासायनिक रॉकेट इंजिन के द्वारा प्रोपेल किया जाता है। इन मिसाइलों में बहुत बड़ी मात्रा में विस्फोटकों को ले जाने की क्षमता होती है। भारत के पास बैलिस्टिक मिसाइल के रूप में पृथ्वी, अग्नि और धनुष मिसाइलें हैं।

पहली बैलिस्टिक मिसाइल

विश्व के प्रक्षेपणास्त्रों के इतिहास में सबसे पहली बैलिस्टिक मिसाइल नाजी जर्मनी ने 1930 से 1940 के मध्य में विकसित की थी। यह कार्य रॉकेट वैज्ञानिक वेन्हेर्र वॉन ब्राउन के संरक्षण और देखरेख में किया गया था। यह सबसे पहला बैलिस्टिक मिसाइल ए4 था जिसे दूसरे शब्दों में वी-2 रॉकेट के नाम से भी जाना जाता है। इस मिसाइल का परीक्षण 3 अक्तूबर 1942 को हुआ था।

प्रयोग

सबसे पहले इस मिसाइल का प्रयोग फ्रांस के विरुद्ध 6 सितंबर 1944 को किया गया था और इसके तुरंत दो दिन बाद लंदन पर इसका प्रयोग किया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध के खत्म होने तक यानि 1945 वर्ष के मई मास तक बैलिस्टिक मिसाइल को 30000 से भी अधिक बार प्रयोग किया गया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका-टिप्पणी और सन्दर्भ

  1. बैलिस्टिक मिसाइल क्या होती है? (हिंदी) opennaukri.com। अभिगमन तिथि: 03 जुलाई, 2020।

संबंधित लेख