एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

भूलने की भाषा -राजेश जोशी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
भूलने की भाषा -राजेश जोशी
राजेश जोशी
कवि राजेश जोशी
जन्म 18 जुलाई, 1946
जन्म स्थान नरसिंहगढ़, मध्य प्रदेश
मुख्य रचनाएँ 'समरगाथा- एक लम्बी कविता', एक दिन बोलेंगे पेड़, मिट्टी का चेहरा, दो पंक्तियों के बीच, पतलून पहना आदमी धरती का कल्पतरु
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
राजेश जोशी की रचनाएँ

पानी की भाषा में एक नदी
मेरे बहुत पास से गुज़री।

उड़ने की भाषा में बहुत से परिन्दे
अचानक फड़फड़ा कर उड़े
आकाश में बादलों से थोड़ा नीचे।

एक चित्र लिपि में लिखे पेड़ों पर
बहुत सारे पत्ते हिले एक साथ
पत्तों के हिलने में सरसराने की भाषा थी।

लगा जैसे तुम यहीं कहीं हो
देह की भाषा में अचानक कहीं से आती हुई।

भूलने की भाषा में कुछ न भूले जा सकने वाले को
बुदबुदाती हुई।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख