रहिमन बात अगम्य की -रहीम
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
‘रहिमन’ बात अगम्य की, कहनि-सुननि की नाहिं।
जे जानत ते कहत नहिं, कहत ते जानत नाहिं॥
- अर्थ
जो अगम है उसकी गति कौन जाने? उसकी बात न तो कोई कह सकता है, और न वह सुनी जा सकती है। जिन्होंने अगम को जान लिया, वे उस ज्ञान को बता नहीं सकते, और जो इसका वर्णन करते है, वे असल में उसे जानते ही नहीं।
![]() |
रहीम के दोहे | ![]() |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख