राजीव महर्षि

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
राजीव महर्षि
राजीव महर्षि
पूरा नाम राजीव महर्षि
जन्म 8 अगस्त, 1955
जन्म भूमि जयपुर, राजस्थान
पति/पत्नी मीरा साहनी
संतान तीन पुत्र
कर्म भूमि भारत
पुरस्कार-उपाधि पद्म भूषण, 2022
प्रसिद्धि आईएएस अधिकारी
नागरिकता भारतीय
पद बॉर्ड ऑफ ऑडिटर अध्यक्ष, संयुक्त राष्ट्र- 25 सितम्बर, 2017 से

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, भारत- 25 सितम्बर, 2017 से 7 अगस्त, 2020
गृह सचिव, भारत- 31 अगस्त, 2015 से 30 अगस्त, 2017
वित्त सचिव, भारत- 29 अक्टूबर, 2014 से 30 अगस्त, 2015

अन्य जानकारी राजीव महर्षि भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक तथा संयुक्त राष्ट्र में बॉर्ड ऑफ ऑडिटर के अध्यक्ष हैं। वे इस पद पर 2020 से 2023 तक कार्यरत रहेंगे।
अद्यतन‎

राजीव महर्षि (अंग्रेज़ी: Rajiv Mehrishi, जन्म- 8 अगस्त, 1955) भारत के भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक तथा संयुक्त राष्ट्र में बॉर्ड ऑफ ऑडिटर के अध्यक्ष हैं। वे पूर्व में भारत के गृह सचिव तथा वित्त सचिव रह चुके हैं। राजीव महर्षि सन 1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ठ कार्य के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान पद्म भूषण, 2022 से सम्मानित किया गया है।


  • राजीव महर्षि का जन्म 8 अगस्त, 1955 में राजस्थान के जयपुर में हुआ था।
  • उनकी शिक्षा स्ट्राथक्लायड बिजनेस स्कूल, स्ट्राथक्लायड विश्वविद्यालय; सेन्ट स्टेफन कॉलेज, दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय सेन्ट एक्सवियर स्कूल में हुई थी।
  • जयपुर में राजीव महर्षि की आईएएस पत्नी मीरा साहनी व तीन बेटे हैं।
  • मीरा साहनी भी मुख्यमंत्री सलाहकार समिति की सदस्य रह चुकी हैं।
  • राजीव महर्षि भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक तथा संयुक्त राष्ट्र में बॉर्ड ऑफ ऑडिटर के अध्यक्ष हैं। वे इस पद पर 2020 से 2023 तक कार्यरत रहेंगे।
  • वह भारत के पूर्व गृह सचिव तथा भारत के वित्त सचिव के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं।
  • वह सन 1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वित्त सचिव मंत्रालय में वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी होता है, जो मंत्रालय के विभिन्न विभागों के काम-काज में समन्वय रखता है। इस पद पर उनकी नियुक्ती 31 अगस्त, 2015 कोई मोदी सरकार के कार्यकाल में ही हुई थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख