वाक्यांश म
हिन्दी भाषा में कई शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते हैं। इसी प्रकार, अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते हैं। भाषा की सुदृढ़ता, भावों की गम्भीरता और चुस्त शैली के लिए यह आवश्यक है कि लेखक शब्दों (पदों) के प्रयोग में संयम से काम ले, ताकि वह विस्तृत विचारों या भावों को थोड़े-से-थोड़े शब्दों में व्यक्त कर सके।
समास, तद्धित और कृदन्त वाक्यांश या वाक्य एक शब्द या पद के रूप में संक्षिप्त किये जा सकते हैं। ऐसी हालत में मूल वाक्यांश या वाक्य के शब्दों के अनुसार ही एक शब्द या पद का निर्माण होना चाहिए। दूसरा तथ्य यह कि वाक्यांश को संक्षेप में सामासिक पद का भी रूप दिया जाता है। कुछ ऐसे लाक्षणिक पद या शब्द भी हैं, जो अपने में पूरे एक वाक्य या वाक्यांश का अर्थ रखते हैं। भाषा में कई शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते हैं, जैसे-
- उदाहरण - 1.
"राम कविता लिखता है।" - इस वाक्य में अनेक शब्दों के स्थान पर हम एक ही शब्द 'कवि' का प्रयोग कर सकते हैं।
- उदाहरण - 2.
"जिस स्त्री का पति मर चुका हो।" - इस वाक्य में शब्द-समूह के स्थान पर 'विधवा' शब्द का प्रयोग करना अधिक उपयुक्त है।
इसी प्रकार अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते है। यहाँ पर अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के कुछ उदाहरण दिए जा रहे हैं-
| वाक्यांश या शब्द-समूह | शब्द |
|---|---|
| मरने की इच्छा | मुमूर्षा |
| मुँह पर निकलने वाली फुंसियाँ | मुँहासे |
| देवताओं पर चढ़ाने हेतु बनाया गया दही, घी, जल, चीनी और शहद का मिश्रण | मधुपर्क |
| किसी मत को मानने वाला | मतानुयायी |
| मनन करने योग्य | मननीय |
| कम खर्च करने वाला | मितव्ययी |
| एक महीने में होने वाला | मासिक |
| माता की हत्या करने वाला | मातृहंता/मातृघाती |
| जिसे मोक्ष की कामना हो | मुमुक्षु |
| भेड़ का बच्चा | मेमना |
| किसी विषय पर दूसरे से मत न मिलना | मतभेद |
| चुनाव में अपना मत देने की क्रिया | मतदान |
| मनपसंद या नामांकित | मनोनीत |
| वह स्थिति जब मुद्रा का चलन अधिक हो | मुद्रास्फीति |
| जो मान-सम्मान के योग्य हो | माननीय |
| जो मधुर बोलता है | मधुरभाषी |
| मित (कम) बोलने वाला | मितभाषी |
| जिसकी आत्मा महान् हो | महात्मा |
| किसी बात का गूढ़ रहस्य जानने वाला | मर्मझ |
| जो मछली का आहार करता है | मत्स्याहारी |
| जिसकी भुजाएँ बड़ी हों | महाबाहु |
| जिसने मृत्यु को जीत लिया है | मृत्युंजय |
| मांस आहार या भोजन करने वाला | मांसाहारी/मांसभोजी |
| जो हाथों से मुक्त है अर्तात् अधिक देने वाला | मुक्तहस्त |
| जो मुक़दमा लड़ता है | मुकदमेबाज |
| जिसमें मल (गंदगी) हो | मलिन |
| मेघ की तरह नाद करने वाला | मेघनाद |
|
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख