एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

वी. रामचंद्रन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

वी. रामचंद्रन (अंग्रेज़ी: V. Ramachandran जन्म- 21 मार्च, 1931, केरल; मृत्यु- 1 दिसम्बर, 2015, बेंगलुरु, कर्नाटक) भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, प्रबंधन विशेषज्ञ और केरल राज्य के मुख्य सचिव थे। वह केरल राज्य योजना बोर्ड के सदस्य रह चुके थे। वर्ष 2008 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

  • वी. रामचंद्रन का जन्म 21 मार्च, 1931 को केरल में हुआ था।
  • वह केरल राज्य योजना बोर्ड के सदस्य थे।
  • उन्होंने 1953 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया। उन्होंने 36 साल के लंबे समय तक सिविल सेवा है, जो 1989 में समाप्त हो गयी।
  • एक सलाहकार के रूप में वी. रामचंद्रन ने (यूएनईएससीएपी)- एशिया और प्रशांत हेतु संयुक्त राष्ट्र का आर्थिक और सामाजिक आयोग (एस्केप), (यूएनसीएचएस)- मानव बस्तियों के लिए संयुक्त राष्ट्र केंद्र, (यूएनईएससी)- संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद और (यूएनडीपी)- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम जैसी कई संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की सेवा की।
  • 1991 में सिविल सेवा से अवकाश ग्रहण करने के बाद रामचंद्रन को फिर से तमिलनाडु के राज्यपाल के सलाहकार के रूप में सरकारी सेवा करने के लिए बुलाया गया था। उस समय राज्य में करुणानिधि सरकार को चंद्रशेखर द्वारा खारिज करके राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।
  • भारत सरकार ने उन्हें 2008 में उनके भारतीय सिविल सेवा के योगदान के लिए तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया।
  • उनका निधन 1 दिसम्बर, 2015 को हुआ था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख