साँचा:भारत पृष्ठ राज्य गठन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
क्रम राज्य का नाम पूर्ण राज्य के रूप में राज्य के नाम का अर्थ, उद्भव, परिचय
1 तमिलनाडु 14 जनवरी, 1969 तमिलभाषी प्रदेश
2 केरल 1 नवम्बर, 1956 1-'केरा' अर्थात 'नारियल के वृक्षों की भूमि' 2-केरल शब्द की उत्पत्ति 'केरलम' से भी मानी जाती है जो 'चेरलम' का अपभ्रंश है। यहाँ चेर का आशय 'पाना या जोड़ना' होता है। इस तरह चेरलम का आशय हो गया- 'वह भूमि जो समुद्र से प्राप्त होकर जोड़ी गयी हो।'
3 आन्ध्र प्रदेश 1-1अक्टूबर, 1953 को नये 'आन्ध्र प्रदेश' का गठन हुआ।, 2-वर्तमान आन्ध्र प्रदेश(तेलांगाना+हैदराबाद) जिसकी राजधानी हैदराबाद थी, 1 नवम्बर, 1956 को अस्तित्व में आया। आन्ध्रों का देश
4 कर्नाटक 1956 में मैसूर के नाम से राज्य का गठन हुआ जिसे बाद में 1 नवम्बर, 1973 को कर्नाटक के नाम से नामान्तरित किया गया। कुरूनाडु शब्द से कर्नाटक की उत्पत्ति मानी जाती है जिसका अर्थ होता है- 'भव्य, उच्च भूमि'।
5 उड़ीसा 19 अगस्त, 1949 उड़िया लोगों की भूमि
6 महाराष्ट्र 1 मई, 1960 महा तथा राष्ट्र से महाराष्ट्र बना है। इसका आशय है- 'गौरवशाली या श्रेष्ठ अतीत वाला
7 गोवा 30 मई, 1987
8 छत्तीसगढ़ 1 नवम्बर, 2000 छत्तीस गढ़ों या क़िलों का प्रदेश
9 मध्य प्रदेश 1 नवम्बर, 1956 देश का मध्य भाग
10 गुजरात 1 मई, 1960 गुर्जरों का प्रदेश
11 राजस्थान 1 नवम्बर 1956 राजस्थान का शाब्दिक आशय 'राजाओं के स्थान' से है। उल्लेखनीय है इतिहास के अनुसार राजस्थान राजपूत राजाओं का प्रदेश था।
12 उत्तर प्रदेश 26 जनवरी, 1950 1- उत्तर में स्थित प्रदेश, 2- उत्तरी क्षेत्रों का बौद्धिक नेतृत्व करने वाला प्रदेश
13 बिहार सन 1936 में पृथक राज्य बना, 1956 के पुनर्गठन विधेयक द्वारा बिहार को वर्तमान स्वरूप मिला। बिहार की उत्पत्ति 'विहार' से मानी गयी है। यह नाम यहाँ पर अवस्थित असंख्य बौद्ध विहारों के कारण पड़ा माना जाता है।
14 झारखण्ड 15 नवम्बर 2000 झाड़ और खण्ड के मिलने से बने झारखण्ड का आशय ऐसे प्रदेश से है जहाँ झाड़ियों की बहुलता हो।
15 पश्चिम बंगाल राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के द्वारा यह वर्तमान स्वरूप में अस्तित्व में आया। बंगाल की उत्पत्ति 'बंग' शब्द से मानी जाती है तथा पश्चिम शब्द क्षेत्रगत अवस्थिति की ओर संकेत करते हैं।
16 उत्तराखंड 1- 9 नवम्बर 2000, 2- उत्तरांचल को 1 जनवरी 2007 से उत्तराखंड किया गया। उत्तरांचल का आशय 'उत्तर का अंचल' या क्षेत्र है।
17 हरियाणा 1 नवम्बर 1966 हरियाली युक्त प्रदेश
18 पंजाब 1 नवम्बर, 1956 'पंच'(पांच) और आब(पानी) नामक दो फ़ारसी शब्दों से पंजाब बना है। पंजाब का अर्थ है 'पांच नदियों का प्रदेश'
19 हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी, 1971 हिम(बर्फ) तथा अचल(पहाड़) से हिमाचल बना है। इसका आशय हुआ 'बर्फ़ से ढका पहाड़ वाला प्रदेश'।
20 जम्मू और कश्मीर 26 अक्टूबर, 1947 1- कश्यप ॠषि का प्रदेश, 2- केसर भूमि
21 असम पुनर्गठन अधिनियम, 1956 1- अद्वितीय, 2- उबड़-खाबड़(समान नहीं) भूमि का प्रदेश
22 मणिपुर 21 जनवरी, 1972 मणियों का नगर
23 मेघालय 2 अप्रॅल 1970 को स्वायत्तशासी राज्य के रूप में तथा 21 जनवरी, 1972 को पूर्ण राज्य के रूप गठित। मेघ+आलय= बादलों का घर।
24 त्रिपुरा 21 जनवरी, 1972 त्रिपुर शासक द्वारा बसाया गया क्षेत्र।
25 मिज़ोरम फ़रवरी, 1987 मिज़ोरम का आशय है 'पहाड़वासियों की भूमि'।
26 अरुणाचल प्रदेश 20 फ़रवरी, 1987 सूर्योदय का प्रदेश
27 नागालैंड 1961 में इसे राज्य का दर्जा दिया गया लेकिन 1 दिसम्बर, 1963 को इसे विधिवत पूर्ण राज्य घोषित किया गया। नागाओं की भूमि।
28 सिक्किम 26 अप्रॅल, 1975 'लिम्बू भाषा' के सिक्किम का अर्थ होता है 'नया महल'। प्रदेश के अद्वितीय प्राकृतिक सौन्दर्य के कारण इसे स्वर्ग भी कहा जाता है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ