सुनील अरोड़ा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
सुनील अरोड़ा
सुनील अरोड़ा
पूरा नाम सुनील अरोड़ा
जन्म 13 अप्रॅल, 1956
जन्म भूमि होशियारपुर, पंजाब
अभिभावक पिता- नसीब चंद अरोड़ा

माता- पुष्पलता

नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत
पद मुख्य निर्वाचन आयुक्त- 2 दिसंबर, 2018 से 12 अप्रॅल, 2021 तक

चुनाव आयुक्त- 1 सितम्बर, 2017 से 1 दिसंबर, 2018 तक
निदेशक जनरल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स- 19 दिसंबर, 2016 से 31 अगस्त, 2017 तक

शिक्षा बी.ए. ऑनर्स और एम.ए. (अंग्रेज़ी)
विद्यालय पंजाब विश्वविद्यालय
पूर्वाधिकारी ओम प्रकाश रावत
उत्तराधिकारी सुशील चन्द्रा
अन्य जानकारी सुनील अरोड़ा ने राजस्थान सरकार में प्रसारण सचिव, भारतीय एयरलाइंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया है।
अद्यतन‎

सुनील अरोड़ा (अंग्रेज़ी: Sunil Arora, जन्म- 13 अप्रॅल, 1956, होशियारपुर, पंजाब) भारत के भूतपूर्व 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे हैं। वह राजस्थान कैडर केे 1980 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैैं। सुनील अरोड़ा ने 2 दिसम्बर, 2018 को मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया था और 12 अप्रॅल, 2021 तक इस जिम्मेदारी को निभाया। उन्होंने दो मंत्रालयों में भारत सरकार के सचिव के रूप में भी कार्यभार को बखूबी निभाया था।


  • सुनील अरोड़ा का जन्म 13 अप्रॅल, 1956 को पंजाब के होशियारपुर ज़िले में हुआ था।
  • उनके पिता नसीब चंद अरोड़ा जालंधर में भारतीय रेलवे में अकाउंट्स अधिकारी थे, जबकि माता पुष्पलता होशियारपुर के डीएवी कॉलेज में अंग्रेज़ी की प्रोफेसर थीं।
  • होशियारपुर के विद्या मंदिर स्कूल और दयानंद मॉडल स्कूल से सुनील अरोड़ा ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण की। फिर डीएवी कॉलेज, होशियारपुर (पंजाब विश्वविद्यालय से सम्बद्ध) से अंग्रेज़ी में बी.ए. ऑनर्स और अंग्रेज़ी में ही एम.ए. किया।
  • उनके दो भाई हैं, जिसमें से एक आई.ए.एस. अधिकारी हैं और दूसरे भारतीय विदेश सेवा में राजनयिक हैं।
  • एक आई.ए.एस. अधिकारी बनने से पहले सुनील अरोड़ा ने जालंधर में डीएवी कॉलेज में एक सहयोगी प्रोफेसर के रूप में कार्य किया।
  • उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), प्रधान सचिव (निवेश और प्रोटोकॉल), जिला मजिस्ट्रेट और नागौर, जोधपुर, अलवर और धोलपुर जिलों के कलेक्टर और केंद्रीय सूचना के रूप में राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में सेवा की है।
  • सुनील अरोड़ा ने राजस्थान सरकार में प्रसारण सचिव, भारतीय एयरलाइंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया।
  • 30 अप्रैल, 2016 को वह भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए।
  • सेवानिवृति के बाद उन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स का निदेशक जनरल नियुक्त किया गया। बाद में उन्हें पुनः सेवाओं के लिए नियोजित किया गया।
  • 1 सितंबर, 2017 को सुनील अरोड़ा को भारत का चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • 26 नवंबर, 2018 को उन्हें भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया। भारत के माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया। इसके बाद वह 2 दिसंबर, 2018 से 12 अप्रॅल, 2021 तक इस पद पर रहे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख